जंतर-मंतर पर छात्रों की पिटाई करने वाला सत्यम पंडित हिस्ट्रीशीटर, 8 मुकदमे दर्ज! गुंडा एक्ट लगाएगी पुलिस

Amanat Ansari 28 Jul 2026 03:17: PM 1 Mins
जंतर-मंतर पर छात्रों की पिटाई करने वाला सत्यम पंडित हिस्ट्रीशीटर, 8 मुकदमे दर्ज! गुंडा एक्ट लगाएगी पुलिस

गाजियाबाद: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक समेत परीक्षा घोटालों के खिलाफ CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट करने वाला आरोपी सत्यम पंडित बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड वाला शख्स निकला है. पुलिस जांच में पता चला है कि पटेल नगर निवासी सत्यम पंडित के खिलाफ गाजियाबाद के विभिन्न थानों में कुल 8 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का मामला भी शामिल है. वह फिलहाल सभी मामलों में जमानत पर बाहर है.

सत्यम पंडित 'राष्ट्रीय वीर हिंदू सेना' नामक संगठन भी चलाता है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा की और अब उसके खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी कर ली है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यम पंडित के खिलाफ नंदग्राम, कोतवाली, इंदिरापुरम और सिहानी गेट थानों में कुल 8 मामले दर्ज हैं.

2022 से शुरू हुए इन मामलों की विवेचना पूरी हो चुकी है. एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि आरोपी के सभी पुराने रिकॉर्ड जुटाए गए हैं. कानून व्यवस्था बनाए रखने और दोबारा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी. सत्यम ने घटना के बाद एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उसने मुस्लिम अधिकारियों को कांवड़ यात्रा में ड्यूटी न लगाने की बात कही थी.

satyam pandit history sheeter bareilly students cjp protest

Recent News