Crime News: स्कूल की फ्रेंड के घर किताब लेने के बहाने पहुंचा लड़का, अकेली देख कर दिया दिल दहला देने वाला कांड

Rahul Jadaun 06 Jun 2025 06:51: PM 1 Mins
Crime News: स्कूल की फ्रेंड के घर किताब लेने के बहाने पहुंचा लड़का, अकेली देख कर दिया दिल दहला देने वाला कांड

Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां हर कोई ये सोचने पर मजबूर हो गया है कि समाज किस दिशा में जा रहा है, यहां गाजियाबाद में अपनी नाबालिग स्कूल फ्रेंड के घर किताब लेने पहुंचे नाबालिग ने उसे अकेला पाकर ना सिर्फ हवस का शिकार बनाया, बल्कि घर में बंधक बनाने की कोशिश भी की, लेकिन जब लड़की के परिजन घर पहुंचे तो वहां के हालातों को देख कर हक्के-बक्के रह गए. तुरंत पुलिस को बुलाया गया, और जब मुकदमा दर्ज हुए तो आरोपी के परिजनों ने पीड़ित के परिजनों को मार डालने की धमकी भी दे डाली.

किताब लेने गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का दोनों ही नाबालिग हैं, एक ही स्कूल में पढ़ते हैं, और आरोपी लड़का अपनी स्कूल फ्रेंड के घर किताब लेने के बहाने से पहुंचा था, जहां लड़की के माता-पिता घर पर नहीं थे वो घर में अकेली थी, लड़की के पिता 4 जून को ड्यूटी पर गए थे, जबकि उसकी मां बाजार गई थीं, दोपहर में करीब 2 बजे जब पीड़िता की मां घर वापस पहुंचीं तो बेटी ने काफी देर तक गेट नहीं खोला, थोड़ी देर होने पर बेटी की अंदर से आवाज आती है वो लड़के का नाम लेते हुए चीखती है कि ये गेट नहीं खोलने दे रहा. मां के मुताबिक उन्होंने किसी तरह से गेट खुलवाया, जब वो अंदर पहुंची तो आरोपी वहीं था, बेटी भी बदहवास हालत में रो रही थी.

पुलिस में की शिकायत तो आरोपी के परिवार ने दी धमकी

पीड़िता की मां का कहना है कि घर के अंदर की हालत को देखते ही तुरंत उन्होंने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोग आरोपी को लेकर थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस का कहना है कि आरोपी लड़का नाबालिग है, वो गौतमबुद्ध नगर के एक गांव का रहने वाला है, दोनों एक ही क्लास में पढ़ते हैं, फिलहाल इस केस में पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है, लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. जबकि पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिवार पर आरोप लगाया है, उनका कहना है कि लड़के के परिवार ने शिकायत वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी है.

Crime News Ghaziabad minor crime POCSO Act case UP Minor rapes school friend Classmate sexual assault

Recent News