पादरी की गंदी हरकत, नाबालिग से फोन नंबर लेकर किया यौन शोषण, FIR दर्ज होते ही भागा नेपाल!

Amanat Ansari 07 Mar 2025 03:07: PM 1 Mins
पादरी की गंदी हरकत, नाबालिग से फोन नंबर लेकर किया यौन शोषण, FIR दर्ज होते ही भागा नेपाल!

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने पंजाब के जालंधर जिले में पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में मीडिया रिपोर्टों पर स्वत: संज्ञान लिया है. पुलिस के अनुसार, एक महिला की शिकायत के बाद पादरी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसने उसका यौन उत्पीड़न किया. पुलिस विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर ली है और जांच गहन जांच शुरू कर दी  है. वहीं पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पादरी नेपाल भाग गया है. पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही है.

शिकायतकर्ता ने कहा कि वह और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से चर्च जा रहे थे. इस दौरान, बजिंदर सिंह ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसे संदेश भेजने शुरू कर दिए. उसने दावा किया कि वह उससे डरती थी और अपने माता-पिता को बताने से बचती थी. 2022 से, उसने आरोप लगाया कि सिंह उसे रविवार को चर्च के अंदर एक केबिन में अकेले बैठने के लिए बुलाता था, जहां उसने कथित तौर पर उसे गले लगाया और अनुचित तरीके से छुआ.

बड़े-बड़े हस्तियों से है मेलजोल

सिंह की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी मौजूदगी है, उनकी सामग्री अक्सर YouTube शॉर्ट्स और इंस्टाग्राम रील्स में दिखाई देती है. एक समाचार एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में अभिनेता चंकी पांडे और आदित्य पंचोली सहित कई मशहूर हस्तियों ने उनका समर्थन किया है. पुलिस ने सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है.

जांच के लिए SIT का गठन

पुलिस ने इस मामले को लेकर एसआईटी का गठन किया है. वहीं राज्य महिला आयोग की तरफ से पादरी से जवाब मांगा गया है. वहीं मोहाली की एक अदालत ने पादरी के खिलाप अलग मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी पर जो आरोप लगे हैं, वो जमानती है, लेकिन जमानत पर तब विचार किया जाएगा जब वह आत्मसमर्पण करेंगे. फिलहाल पादरी बजिंदर सिंह मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: बेटा-बहू की लड़ाई रोकने की गई मां की कलयुगी बेटे ने ली जान, कई बार भाला से किया हमला

Punjab Tajpur Church Punjab pastor Bajinder sexual harassment case Jalandhar Kapurthala

Recent News