Predictions regarding Donald Trump: 2026 में डोनाल्ड ट्रंप के लिए ज्योतिषीय दृष्टिकोण से स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, उनके द्वारा लिए गए निर्णय और नीतियां अंततः खुद उनके लिए ही बोझिल साबित हो सकती हैं. ट्रंप की जन्म कुंडली (14 जून 1946) में सिंह लग्न और वृषभ राशि प्रमुख है.
वृषभ राशि में केतु की स्थिति के चलते उनकी वाणी कभी-कभी बिना सोचे-समझे निकल जाती है, जिसका असर व्यापक होता है. वर्तमान में वे गुरु की महादशा से गुजर रहे हैं, और गुरु की अतिचारी गति के कारण क्रोध और आवेगपूर्ण फैसले बढ़ सकते हैं.
ज्योतिषीय विश्लेषण बताते हैं कि 2026 में अमेरिका में आर्थिक मंदी, शेयर बाजार की अस्थिरता, मौसम संबंधी विवाद, बेरोजगारी और सामाजिक असंतोष जैसी परिस्थितियां उभर सकती हैं. लोगों का सड़कों पर उतरना और ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की संभावना मजबूत दिखाई देती है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सूर्य-शनि-राहु जैसे योग उनके नेतृत्व पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य, राजनीतिक दबाव या अप्रत्याशित उलटफेर हो सकता है.
भारत के संदर्भ में भी उनकी नीतियां, जैसे उच्च टैरिफ या वीजा नियमों में सख्ती, संबंधों को प्रभावित कर सकती हैं और वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा सकती हैं. हालांकि, साल के दौरान कुछ मोड़ पर नीतिगत बदलाव या यू-टर्न की गुंजाइश भी बनी रह सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह वर्ष उनके लिए तनावपूर्ण और परीक्षा जैसा रहने की संभावना है.