चांदी में दो दिन में 7300 रुपये की बड़ी गिरावट! आज का रेट जानिए, आपके शहर में क्या है भाव

Amanat Ansari 19 Aug 2026 06:11 PM 1 Mins
चांदी में दो दिन में 7300 रुपये की बड़ी गिरावट! आज का रेट जानिए, आपके शहर में क्या है भाव

नई दिल्ली: चांदी के दाम में लगातार गिरावट जारी है. आज बुधवार को भी सिल्वर के भाव में कमी आई है. पिछले दो दिनों में चांदी करीब 7300 रुपये सस्ती हो गई है. देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट आज 2,30,459 रुपये रहा, जिसमें 2119 रुपये की गिरावट दर्ज की गई. कल शाम चांदी का भाव 5222 रुपये गिरकर करीब 2.32 लाख रुपये पर बंद हुआ था.

दिल्ली में चांदी का रेट: दिल्ली के बुलियन मार्केट में 1 किलो चांदी 2.30 लाख रुपये पर उपलब्ध है. 10 ग्राम का भाव 2300 रुपये और 100 ग्राम का 23,000 रुपये रहा.

यूपी में चांदी का भाव: लखनऊ में चांदी का दाम 2,32,626 रुपये प्रति किलो रहा. यहां आज 1812 रुपये की गिरावट हुई.

बिहार में चांदी का रेट: पटना में 1 किलो चांदी 2.30 लाख रुपये पर कारोबार कर रही है. आज 1916 रुपये सस्ती हुई.

राजस्थान और मुंबई में: जयपुर और मुंबई दोनों जगह चांदी का भाव 2,30,892 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. यहां 1917 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के तौर पर चांदी की खरीदारी थोड़ी कमजोर पड़ी है. डॉलर की मजबूती, आयात टैक्स और औद्योगिक मांग में बदलाव भी कीमतों पर असर डाल रहे हैं. अगर आप चांदी के गहने खरीदने या निवेश का प्लान बना रहे हैं तो मौजूदा गिरावट का फायदा उठा सकते हैं.

Silver price gold price bullion market gold and silver gold and silver rates

Recent News