जम्मू-कश्मीर के कठुआ स्थित हीरानगर सेक्टर में आतंकियों और सेना के जवानों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान वीरगति को प्राप्त हो गया. इस दौरान एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है. वहीं अबतक कुल दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है.
इसी के साथ सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. बता दें कि 9 जून को रियासी में हमला किया गया था. वहीं मारे गए आतंकी के बैग से पाकिस्तानी चॉकलेट मिला है. आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस पर फायरिंग की थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे.
इसके बाद आतंकी पहाड़ी इलाके में छुप गए थे. वहीं इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय रैना ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पेशेंट हमने रात को एडमिट किया था जिनके लेफ्ट आर्म में इंजरी हुई थी , जिसके बाद हमने ट्रीटमेंट किया लेकिन वो बच नहीं सके.
आतंकियों के बैगपैक में क्या-क्या मिला?
- तीन ग्रेनेड
- एक लाख रुपये की भारतीय करेंसी
- चॉकलेट (पाकिस्तान निर्मित)
- चना और चपाती
- पाकिस्तान में बनी दवाइयां और इंजेक्शन (पेन किलर्स)
- एक सिरिंज
- ए4 बैटरियों के दो पैक
- कई राउंड गोलियां