लोकसभा चुनाव के बीच उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल देखने को मिल रही है. दरअसल, यूपी के अमेठी में सपा की विधायक महाराजी प्रजापति का परिवार बीजेपी के लिए खुलकर वोट मांग रहा है. जानकारी मिली है कि शुक्रवार को महाराजी के बेटे अनुराग और बेटी अंकिता ने मंच से सांसद स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगे हैं.
बता दें कि कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल को टिकट दिया है, जो स्मृति ईरानी के सामने चुनाव लड़ रहे हैं. ऐसे में यदि सपा के नाताओं का साथ ना मिला तो इनके लिए चुनाव जीतना मुश्किल हो जाएगा. ज्ञात हो कि किशोरी लाल को इंडिया गंठबंधन का समर्थन प्राप्त है और यहां 20 मई को ही चुनाव होने वाले हैं.
वहीं गौरीगंज से सपा के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह भी बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं. साथ ही विधायक राकेश प्रताप सिंह के परिजन भी भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसंपर्क कर रहे हैं, जिससे इंडिया गठबंधन का कुनबा टूटता हुआ नजर आ रहा है.