मऊ में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की गश्ती गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर

Amanat Ansari 30 Apr 2026 06:12: PM 1 Mins
मऊ में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की गश्ती गाड़ी को पीछे से मारी टक्कर

मऊ: गोरखपुर-मऊ हाईवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास रात के समय एक भयावह सड़क हादसा हो गया. गश्त पर निकली पुलिस की सरकारी वाहन को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार धक्का दे दिया.

इस टक्कर में वाहन में सवार चार पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल प्रीतम कुमार यादव, चालक हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव और पीआरडी जवान ओम प्रकाश शामिल हैं.

सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया गया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चालक हेड कांस्टेबल पवन कुमार यादव की हालत बिगड़ गई और रात करीब दो बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त है. बाकी तीन घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं.

UP Road Accident Gorakhpur Road Accident Mau Road Accident Baniyapar Road Accident

Recent News