लेखक- अभिषेक चतुर्वेदी
तारीख- 27 अगस्त 2024, छतरपुर पुलिस को ये ख़बर मिलती है साहब पत्थरबाजों का सरगना शहजाद अली कोर्ट में सरेंडर करने वाला है, एसपी अगम जैन पूरी टीम को तुरंत एक्टिव कर देते हैं, गंगाजल फिल्म की तरह सादे ड्रेस में कोई पुलिस वाला वकील बनकर बैठ जाता है, तो कोई टाइपराइटर, कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज पुलिस गौर से देखने लगती है, तभी एक दूसरा मुखबिर कहता है सर चौक पर आइए, जैसे ही पुलिस की टीम वहां पहुंचती है ई रिक्शा में मुंह छिपाए बैठा शहजाद अली नजर आता है, पुलिस अरेस्ट करके उसे थाने ले जाती है, फिर कोर्ट में पेशी होती है, उसके बाद जो खुलासा होता है, उसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे, जो शहजाद अली खुद को छतरपुर का राजा समझता था, वो बंगाल में किस शेख को फोन मिला रहा था, इसकी पूरी कहानी काफी चौंका देने वाली है.
शहजाद का बंगाल वाला शेख दोस्त कौन है
जिसका खुलासा तेजतर्रार आईपीएस अगम जैन की टीम आसानी से कर सकती है, क्योंकि ये वही आईपीएस हैं, जिन्हें छतरपुर के थाने पर पथराव की ख़बर मिली तो पहली लाइन इन्होंने पुलिसकर्मियों से यही कहा कि चोट उन्हें आनी चाहिए, हमलोगों की नहीं.
कौन हैं IPS अगम जैन
अगम जैन के बारे में कहा जाता है कि ये जिस केस को हाथ में ले लेते हैं, उसे अंजाम तक पहुंचाए बिना नहीं छोड़ते. शायद इसीलिए शहजाद अली जब शुरुआती 5 दिनों तक फरार रहा, और से लगा कि राजनीतिक कनेक्शन होने की वजह से बच जाएगा तो अगम जैन ने उस पर लगातार शिकंजा कसना जारी रखा. पहले 10 हजार का इनाम घोषित करवाया, उसके बाद उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करवाया, ताकि विदेश न भाग पाए. ऐसी ख़बरें थीं कि शहजाद अली ने कई राज्यों में शरण लेने की कोशिश की, लेकिन सीएम मोहन यादव ने जिस हिसाब से एक्शन लिया, सीएम योगी से भी रौद्र रूप दिखाया, उसे देखकर सबने समझ लिया कि अगर शरण दिया तो फिर हमारे ऊपर भी एक्शन हो सकता है.
शहजाद अली केस में होगी ईडी की एंट्री?
मध्य प्रदेश पुलिस को जांच में ये पता चला है कि शहजाद अली का परिवार पहले ठेले पर कपड़ा बेचता था, शहजाद का भाई फैयाज ऑटो चलाता था. इतनी गरीबी में रहने वाला परिवार कैसे अचानक से करोड़ों का मालिक बन गया. जो 5 साल से अपने सपनों का महल बना रहा था, ये सुनकर पुलिस का भी सिर चकराया हुआ है. अगर फाइल खुली है तो फिर ईडी की भी एंट्री हो सकती है.
पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर सकती है कि कहीं से कोई अवैध फंडिंग तो नहीं मिल रही थी, आखिर शहजाद अली कुछ ही सालों में इतना अमीर कैसे बन गया. ये पुलिस के लिए भी बड़ा रहस्य बना हुआ है, पर जिस हिसाब से सिघंम आईपीएस ने गंगाजल मूवी वाले स्टाइल में इसकी गिरफ्तारी की है. उससे ये साफ पता चल रहा है कि शहजाद का हर राज एमपी पुलिस जल्द खोलने वाली है.