Sudhir Chaudhary DD News: डीडी न्यूज में सुधीर चौधरी ने एक हफ्ते के भीतर क्या-क्या बदल दिया? सीनियर पत्रकार से छीना शो!

Abhishek Chaturvedi 28 May 2025 06:29: PM 5 Mins
Sudhir Chaudhary DD News: डीडी न्यूज में सुधीर चौधरी ने एक हफ्ते के भीतर क्या-क्या बदल दिया? सीनियर पत्रकार से छीना शो!

Sudhir Chaudhary DD News: डीडी न्यूज में डिकोड नाम का शो कर रहे वरिष्ठ पत्रकार और एंकर सुधीर चौधरी टीवी पर क्या कर रहे हैं, कौन सा मुद्दा उठा रहे हैं, करीब 52 मिनट तक किन-किन पहलुओं पर बात कर रहे हैं, ये सब आप बीते एक हफ्ते से देख रहे होंगे, लेकिन डीडी न्यूज जो सरकारी न्यूज चैनल है, वहां उनके जाने से क्या-क्या बदल गया, अंदरखाने क्या-क्या बातें चल रही हैं, शायद उससे आप अनजान होंगे. तो एक-एक कर बात करते हैं, डिजिटल टीआरपी, एक वरिष्ठ पत्रकार के शो छीनने, ऑफिस की दसवीं मंजिल की गॉशिप और डीडी न्यूज के बदले अंदाज की.

ये भडास 4 मीडिया की वेबसाइट पर छपी ख़बर का स्क्रीनशॉट है, जो लिखता है दूरदर्शन के प्राइम टाइम शो से हटाए गए अशोक श्रीवास्तव. सुधीर चौधरी के लिए ये जगह खाली की जाएगी, ऐसा उसने सूत्रों के हवाले से लिखा. 20 मई को ये ख़बर पब्लिश हुई, उससे 8 दिन पहले 12 मई को डीडी न्यूज एक प्रोमो वीडियो ट्वीट करता है, और लिखता है खबरों की विश्वसनीयता और विश्लेषण चाहिए. जल्द DD News सुधीर चौधरी के साथ DECODE देखिए. उसके तीन दिन बाद सुधीर चौधरी लिखते हैं आज रात 9 बजे मैं लाइव आऊंगा. तो सवाल है अचानक से ऐसा क्यों हुआ, सुधीर से पहले डीडी पर रात 9 बजे का शो अशोक श्रीवास्तव ही करते थे, जिसका नाम था दो टूक. तो इसे समझने के लिए थोड़ा पीछे चलना होगा.

जब भारत ऑपरेशन सिंदूर चला रहा था, कोई मीडिया चैनल्स कराची, तो कोई लाहौर पर रातों-रात झूठा कब्जा करवा रहा था, उसी दौरान एक शो में अशोक चौधरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गद्दार कहने के आरोप लगते हैं. इंडियन यूथ कांग्रेस की लीगल सेल बकायदा इसकी शिकायत भी करती है. और ट्विटर पर इसकी कॉपी साझा करती है. जिस पर खूब हंगामा खड़ा होता है, और मई महीने में ही सुधीर चौधरी ने डीडी ज्वाइन कर लिया था, वो प्राइम टाइम का स्लॉट अपने लिए मांग भी रहे थे, तो ये उनके लिए मुफीद मौका हो गया.

इसी बीच अशोक श्रीवास्तव के ऊपर 17 जगहों पर FIR भी हो गई, भारत समाचार की छवि धूमिल करने और गलत ख़बर फैलाने को लेकर इनकी मुश्किलें बढ़ने लगी, आम तौर पर न्यूज चैनल में एंकर जब विवादों में आते हैं तो उन्हें ऑफ एयर कर दिया जाता है, कुछ समय के लिए, ताकि मामला शांत हो और सब ठीक हो, हालांकि अशोक श्रीवास्तव के मामले में क्या हुआ, ये वही बेहतर बता पाएंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर चर्चा यही है कि सुधीर चौधरी के जाते ही वहां के एक वरिष्ठ पत्रकार से प्राइम टाइम शो छीन गया.

हालांकि डीडी न्यूज को इस बात का फायदा मिला है कि पहले ही दिन जब सुधीर चौधरी ने डिकोड शो किया तो लाखों लोगों ने उसे देखा. लेकिन इस पर सवाल भी उठे, अल्ट न्यूज ने ये दावा किया कि ‘डिकोड’ का पहला एपिशोड भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर केंद्रित था. शो में 15 मिनट 25 सेकेंड पर, सुधीर चौधरी ने ज़मीन पर लक्ष्य को निशाना बनाने वाली मिसाइलों के कुछ फ़ुटेज दिखाए, जो सही नहीं है. इस फुटेज का भारत-पाकिस्तान संघर्ष से लेना-देना नहीं है, बल्कि ये अक्टूबर 2024 का है.

हालांकि इन सब बातों से सुधीर चौधरी की ऑडियंस को कोई खास फर्क नहीं पड़ा, बल्कि अगले दिन यानि 16 मई को जब बलोचिस्तान का मुद्दा सुधीर चौधरी ने उठाया तो यूट्यूब पर उसके व्यूज लाइव सेक्शन में अब तक एक मिलियन पहुंच गए. रोजाना करीब 50 हजार डेढ़ लाख के बीच दर्शक डीडी न्यूज के डिकोड शो को रात 9 बजे लाइव देख रहे हैं, जो डीडी न्यूज के लिए एक कीर्तिमान की तरह है, लेकिन सुधीर चौधरी और डीडी न्यूज के बीच डील हुई कौन सी, क्या वो 14-15 करोड़ वाली बात सही है कि साल के 14-15 इन्हें मिलेंगे, या इसमें भी कोई कहानी है, इसे भी समझना होगा.

ये न्यूज लॉन्ड्री की रिपोर्ट है, जो 12 मार्च 2025 को एक रिपोर्ट पब्लिश कर 5 चौंकाने वाले दावे करती है.

दावा नंबर 1- सुधीर चौधरी अब तक दो बार डीडी न्यूज का दौरा कर चुके हैं, पहले दिसंबर के आखिरी हफ्ते में और फिर 9 मार्च को. बिल्डिंग की दसवीं मंजिल पर हलचल तेज है.

दावा नंबर 2- सुधीर चौधरी ने डीडी न्यूज में रात 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे का स्लॉट मांगा था. लेकिन बाद में दो घंटे के स्लॉट पर सहमति बनी. इसमें एक घंटे वो अपना शो करेंगे, और अगले एक घंटे चैनल पर क्या जाएगा, वही तय करेंगे.

दावा नंबर 3- सुधीर चौधरी अकेले नहीं बल्कि अपनी 5-6 लोगों की टीम के साथ हैं. इसके अलावा उनकी मदद के लिए डीडी न्यूज में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की टीम बनाई गई है.

दावा नंबर 4- सुधीर चौधरी एक कमरा भी मांग रहे हैं तो उन्हें पूरा फ्लोर दे दिया जा रहा है. 10वें फ्लोर पर काफी हलचल है, काफी जगह खाली कराई गई है. ये दावा एक सीनियर अधिकारी के हवाले से किया गया है.

दावा नंबर 5- चैनल में कार्यरत कर्मचारी इसे दो नजरिए से देख रहे हैं, पहला वर्ग ये मानता है कि इससे डीडी न्यूज के दर्शकों की संख्या बढ़ेगी. जबकि दूसरा वर्ग ये मानता है कि चैनल के कर्मचारियों के लिए ये ठीक नहीं होगा, यहां चौधरी ‘राज’ बढ़ेगा.

जहां तक 14-15 करोड़ की डील वाली बात है, इसकी कोई पुष्टि न सुधीर चौधरी ने की है, और ना ही किसी अधिकारी ने. लेकिन न्यूज लॉन्ड्री ने मंडी हाउस स्थित प्रसार भारती के सीनियर कर्मचारी के हवाले से ये दावा किया है कि

चौधरी डीडी न्यूज़ ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, बल्कि डीडी के साथ उनका एक प्रोग्राम बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है. उनके साथ एक एमओयू साइन हुआ है. जिसके तहत चौधरी अपना प्रोग्राम बनाएंगे, वह डीडी न्यूज़ पर प्रसारित होगा. इस कार्यक्रम के लिए डीडी न्यूज़ या प्रसार भारती उनको सीधे कोई भुगतान नहीं करेगा. बल्कि एक थर्ड पार्टी वह शो बनाएगी और डीडी उसे प्रसारित करेगा. ये प्रोग्राम इनहाउस ही रिकॉर्ड होगा.

अब पूरा सच क्या है, वो तो सुधीर चौधरी खुद ही बता पाएंगे, लेकिन इतना तय है कि उनके जाने से डीडी का स्वरूप बदलता नजर आ रहा है. आने वाले दिनों में आपको कई और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पर ये तभी होगा जब वहां सुधीर चौधरी को इन सबके लिए फ्री हैंड मिलेगा, वरना उनका डिकोड शो आता रहेगा, उसमें वो ख़बरें डिकोड करते रहेंगे. आपको अगर ये रिपोर्ट पसंद आई तो कमेंट कर बताइए, और इसे और लोगों तक पहुंचाइए.

Sudhir Chaudhary DD News Decode Show on DD News Ashok Srivastava Do Took DD News Prime Time Change

Recent News