संदिग्ध ब्लास्ट में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज और उसकी मां की मौत, मंगेतर और एक अन्य गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो...

Amanat Ansari 17 Feb 2026 03:28: AM 1 Mins
संदिग्ध ब्लास्ट में हिस्ट्रीशीटर शहनवाज और उसकी मां की मौत, मंगेतर और एक अन्य गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो...

Bhubaneswar bomb blast: भुवनेश्वर के सुंदरपाड़ा इलाके में 27 जनवरी को एक घर की छत पर हुए भीषण विस्फोट का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आ गया है. इस हादसे में चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे, जिनमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वीडियो में दिखता है कि पानी के टैंकों के पीछे अचानक तेज आग की लपटें उठती हैं, उसके बाद घना काला धुआं फैल जाता है और जोरदार धमाके से पूरा इलाका हिल जाता है. आसपास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए.

घटना की वजह क्या थी?

पुलिस जांच में पता चला है कि यह विस्फोट तब हुआ जब छत पर कुछ लोग विस्फोटक सामग्री को संभाल रहे थे. मुख्य आरोपी शहनवाज मलिक (26 वर्ष) को इस मामले में पहचाना गया है. उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें विस्फोटक से जुड़े केस भी शामिल हैं. घटनास्थल से बारूद बरामद हुआ है, जिससे अवैध रूप से क्रूड बम (देसी बम) तैयार करने का शक मजबूत हुआ है.

शहनवाज मलिक, उसकी मां लिजातुन बीबी (51 वर्ष), उसकी मंगेतर तृप्तिमयी महल (23 वर्ष) और सहयोगी अमिया मल्लिक (27 वर्ष) इस दौरान घायल हुए थे. शहनवाज और उसकी मां की जलने की वजह से मौत हो गई, जबकि बाकी दो अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं.

पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई

भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने बताया कि शहनवाज का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है और संभवतः यह बम किसी गैरकानूनी या आपराधिक मकसद के लिए बनाए जा रहे थे. इलाके में छापेमारी जारी है ताकि और विस्फोटक सामग्री मिल सके.  

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जांच संभाल ली है. पहले स्थानीय पुलिस ने SIT बनाई थी, लेकिन अब NIA फॉरेंसिक सबूतों, सीसीटीवी और अन्य सुरागों की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं कोई बड़ी साजिश तो नहीं थी.  
विस्फोट के बाद सुंदरपाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच पूरी होने तक सतर्कता बरती जा रही है.

Odisha blast news Bhubaneswar explosion Blast CCTV

Recent News