पुणे: पुणे के हडपसर स्थित कामधेनु एस्टेट के पास एक मशहूर अस्पताल के सामने सोमवार को हड़कंप मच गया, जब वहां एक संदिग्ध बम मिला. इस बम में सात घंटे का टाइमर लगा हुआ था. बम की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी फैल गई.
तुरंत बम निरोधक दस्ता (BDDS), दमकल की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गईं. टीमों ने अत्यधिक सावधानी बरतते हुए संदिग्ध वस्तु को अस्पताल के परिसर से हटाकर आसपास के खुली जगह पर सुरक्षित स्थान पर ले जाया.
एहतियात के तौर पर पूरे इलाके को सील कर दिया गया और लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई. पुलिस अब इस बम को किसने रखा, कहां से आया और इसके पीछे क्या मकसद था, इसकी गहन छानबीन कर रही है. जांच पूरी होने तक क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
Bomb Found
Bomb found in Pune
Pune hospital bomb