बंगाल में ‘सुभेंदु मॉडल’ की एंट्री! 6 दिन में 10 बड़े फैसले… BNS लागू, BSF को जमीन, अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर

Global Bharat 15 May 2026 01:19: AM 1 Mins
बंगाल में ‘सुभेंदु मॉडल’ की एंट्री! 6 दिन में 10 बड़े फैसले… BNS लागू, BSF को जमीन, अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर

कोलकाता : 15 सालों में जो ममता बनर्जी नहीं कर सकीं, सुभेंदु अधिकारी सरकार ने सिर्फ 6 दिनों में 10 बड़े फैसले लेकर बंगाल की राजनीति का पूरा माहौल बदल दिया है. अवैध टोल बंद करने से लेकर बुलडोजर एक्शन और CBI की एंट्री तक, सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है. पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. सिर्फ 6 दिनों के भीतर सरकार ने ऐसे 10 बड़े फैसले लिए हैं, जिनकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है. बीजेपी समर्थक इसे बंगाल में सिस्टम बदलाव बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इन फैसलों को राजनीतिक एजेंडा करार दे रहा है.

सरकार ने सबसे पहले अवैध टोल वसूली और फर्जी चेकपोस्ट पर कार्रवाई शुरू की. कई जगहों पर बुलडोजर एक्शन भी देखने को मिला. सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए BSF को जमीन देने का फैसला लिया गया है, जिससे घुसपैठ और तस्करी रोकने में मदद मिलेगी. इसके अलावा राज्य में BNS एक्ट लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. लंबे समय से बंद पड़े केंद्रीय जांच एजेंसियों के रास्ते भी खोले गए हैं.

 CBI और ED को जांच में पहले जैसी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. सरकार ने अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई शुरू की है और कई लाइसेंसों की जांच भी कराई जा रही है. रिटायर कर्मचारियों को दिए गए सेवा विस्तार को खत्म करने का फैसला भी चर्चा में है. वहीं, केंद्र सरकार की योजनाओं को तेजी से लागू करने और सीधे जनता तक लाभ पहुंचाने का दावा किया जा रहा है.

सिर्फ 6 दिनों में लिए गए इन फैसलों ने बंगाल की राजनीति का माहौल पूरी तरह बदल दिया है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में सरकार और कौन से बड़े कदम उठाती है.

Suvendu Adhikari West Bengal Politics Bulldozer Action Illegal Toll Crackdown CBI ED Bengal

Description of the author

Recent News