मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच तलाक की पुष्टि, सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट जारी

Amanat Ansari 14 May 2026 10:46: PM 1 Mins
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच तलाक की पुष्टि, सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट जारी

Mouni Roy and Suraj Nambiar Divorce: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री मौनी रॉय तथा उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर अंततः विराम लग गया है. दोनों ने आज सोशल मीडिया पर एक संयुक्त पोस्ट जारी करके अलग होने की खबर की पुष्टि कर दी है. कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ लोग उनकी निजी जिंदगी में अनावश्यक रुचि ले रहे हैं.

उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है. इस समय वे शांति से अपनी जिंदगी संभाल रहे हैं और चाहते हैं कि लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें. पोस्ट में आगे लिखा गया, ''हमारे रिश्ते को लेकर कई झूठी और गढ़ी हुई खबरें फैलाई जा रही हैं, जो वास्तविकता से पूरी तरह अलग हैं. काफी सोच-विचार के बाद हमने यह फैसला लिया है कि अब अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ेंगे.''

कब हुई थी शादी?

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने वर्ष 2022 में शादी की थी. दोनों काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे. हाल ही में दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद उनके रिश्ते में दरार की खबरें तेज हो गई थीं. कुछ रिपोर्ट्स में सूरज पर मौनी को धोखा देने का भी आरोप लगाया गया था, जिस पर मौनी पहले ही चुप रहने और प्राइवेसी देने की अपील कर चुकी थीं. अब दोनों ने खुद ही तलाक की पुष्टि कर दी है. फैंस इस खबर से काफी हैरान हैं.

Mouni Roy divorce rumours Mouni Roy latest statement Mouni Roy Suraj Nambiar separation

Recent News