नई दिल्ली: केरल में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ गई है. कांग्रेस ने आधिकारिक रूप से वीडी सतीशन को प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला कर लिया है. सतीशन गुरुवार को राज्यपाल से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उनके पास पर्याप्त समर्थन है.
इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस के उच्च नेतृत्व ने यह नाम तय किया. दीपा दासमुंशी, मुकुल वासनिक, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल समेत वरिष्ठ नेता इस फैसले में शामिल रहे. राहुल गांधी की मंजूरी के बाद अंतिम घोषणा हुई.
रमेश चेन्निथला को राहुल गांधी का फोन आया, जिसमें उन्हें सतीशन के नाम की जानकारी दी गई. फैसला होने के बाद सतीशन अपने परिवार के साथ तिरुवनंतपुरम रवाना हो गए.
सतीशन पिछले पांच साल से विपक्ष के नेता के रूप में जिस सरकारी बंगले में रह रहे थे, उसी जगह पहुंचकर उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं. अब औपचारिक रूप से केरल का 13वां मुख्यमंत्री बनने की राह उन्होंने पकड़ ली है.