पंजाब के लिए डबल खुशखबरी! तरुण चुघ और राघव चड्ढा केंद्र में बन सकते हैं मंत्री

Amanat Ansari 07 Jun 2026 09:31: PM 1 Mins
पंजाब के लिए डबल खुशखबरी! तरुण चुघ और राघव चड्ढा केंद्र में बन सकते हैं मंत्री

नई दिल्ली: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार जल्द ही होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में पंजाब से दो बड़े चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए लोकप्रिय राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा.

कब होगा विस्तार?

इस महीने के अंत या अगले महीने में होने वाले इस विस्तार में उन राज्यों पर खास फोकस रहेगा जहां जल्द विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव हैं, इसलिए भाजपा पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है.

तरुण चुघ कौन हैं?

अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले तरुण चुघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद नेताओं में शुमार हैं. वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और लद्दाख के प्रभारी रह चुके हैं. एचआर में एमबीए की डिग्री रखने वाले चुघ लंबे समय से आरएसएस और भाजपा से जुड़े हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि उन्हें अहम मंत्रालय दिया जा सकता है.

अटकलें तेज

चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं. पहले अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे चड्ढा ने हाल ही में भाजपा जॉइन की. सोशल मीडिया पर युवाओं के मुद्दों को जोर-शोर से उठाने वाले राघव को अब पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की जगह उन्हें बड़ी भूमिका मिल सकती है.

पंजाब फोकस क्यों?

पंजाब में भाजपा अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. रवनीत सिंह बिट्टू जैसे नेताओं को विधानसभा चुनाव लड़वाने की रणनीति बन रही है. ऐसे में तरुण चुघ और राघव चड्ढा जैसे चेहरों को कैबिनेट में शामिल कर पंजाब में मजबूत संदेश देने की कोशिश की जा रही है.

Modi Cabinet Reshuffle Raghav Chaddha Two New Ministers from Punjab Tarun Chugh

Recent News