नई दिल्ली: बुल्गारिया की प्रसिद्ध अंध द्रष्टा बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जिन्होंने 9/11, सोवियत संघ के विघटन, चीन का उभार और तकनीकी क्रांति जैसी कई बड़ी घटनाओं को दशकों पहले बता दिया था, अब उनकी 2026 की भविष्यवाणी लोगों को चौंका रही है और इस बार बात विनाश की नहीं, बल्कि एक क्रांतिकारी बदलाव की है.
बाबा वेंगा के अनुसार, साल 2026 में धरती पर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतना बड़ा उछाल आएगा कि इंसानी जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा. उनकी इस भविष्यवाणी को जानकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विस्फोटक विस्तार से जोड़कर देख रहे हैं. कहा जा रहा है कि 2026 में AI इतना शक्तिशाली और उन्नत हो जाएगा कि यह नौकरियों, कारोबार, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़मर्रा की ज़िंदगी को पूरी तरह से नया रूप दे देगा.
ज्ञानी लोग इसे "दूसरी डिजिटल क्रांति" बता रहे हैं, जिसमें मशीनें इंसानों से कहीं ज़्यादा तेज़ और सटीक काम करने लगेंगी. कुछ का मानना है कि इसी साल AI मानव-स्तर की बुद्धिमत्ता (AGI) को छू लेगा, जिससे दुनिया का पूरा ताना-बाना बदल जाएगा.
बाबा वेंगा की साख का अंदाज़ा इसी से लगाइए
ये सारी बातें उन्होंने दशकों पहले कही थीं, जो एक-एक कर सच साबित हुईं. 31 जनवरी 1911 को जन्मीं वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा (बाबा वेंगा) ने 12 साल की उम्र में एक तूफान के दौरान अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी. इसके बाद उन्हें दैवीय शक्ति प्राप्त हुई थी. 1996 में 85 साल की उम्र में उनका निधन हुआ, लेकिन उन्होंने 5079 तक की भविष्यवाणियां छोड़ दी हैं. अब दुनिया 2026 का इंतज़ार कर रही है कि क्या वाकई बाबा वेंगा एक बार फिर सही साबित होंगी?