तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट, विजय की खाली सीट पर तृषा कृष्णन बन सकती हैं टीवीके की उम्मीदवार

Global Bharat 06 May 2026 09:50: PM 1 Mins
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट, विजय की खाली सीट पर तृषा कृष्णन बन सकती हैं टीवीके की उम्मीदवार

नई दिल्ली : तमिलनाडु की राजनीति और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी चर्चा इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है. अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय ने हाल ही में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके के बैनर तले दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. नियमों के मुताबिक किसी भी उम्मीदवार को एक ही सीट रखनी होती है, ऐसे में विजय को अपनी एक सीट छोड़नी पड़ेगी. इसी वजह से अब उस सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है. 

सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विजय की करीबी मानी जाने वाली अभिनेत्री तृषा कृष्णन को टीवीके उपचुनाव में मैदान में उतार सकती है. कहा जा रहा है कि तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा सीट से तृषा कृष्णन को उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी तक टीवीके या तृषा कृष्णन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

दिलचस्प बात यह है कि चार मई को चुनाव परिणाम घोषित हुए थे और उसी दिन तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी था. विजय की पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद तृषा के विजय के घर पहुंचने की खबरों ने इन अटकलों को और हवा दे दी. बताया जा रहा है कि तृषा ने विजय को जीत की बधाई दी और दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई. विजय और तृषा की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में रही है. दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और फैंस के बीच उनकी जोड़ी काफी लोकप्रिय रही है. 

अब अगर तृषा राजनीति में एंट्री करती हैं तो यह तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा. फिलहाल सभी की नजर टीवीके के अगले कदम पर टिकी है. क्या विजय अपनी छोड़ी हुई सीट पर किसी फिल्मी चेहरे को उतारकर नया राजनीतिक दांव खेलेंगे या ये सिर्फ अफवाह है, इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा.

Thalapathy Vijay news Trisha Krishnan politics TVK bypoll candidate Tamil Nadu election update Vijay Trisha latest news

Description of the author

Recent News