Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर TMC सांसद सायोनी घोष का आया बयान

Amanat Ansari 07 May 2026 01:38: PM 1 Mins
Suvendu Adhikari PA Murder: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर TMC सांसद सायोनी घोष का आया बयान

Suvendu Adhikari PA Shot Dead: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राज्य में लगातार राजनीतिक हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. बुधवार रात (6 मई) को एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली लगने से मौत हो गई.

मध्यमग्राम क्रॉसिंग के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर अचानक फायरिंग कर दी. हमले में चंद्रनाथ रथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति का इलाज मध्यमग्राम के एक नर्सिंग होम में चल रहा है.

TMC सांससद सायोनी घोष का बयान

TMC सांसद सायोनी घोष ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है. उन्होंने X पर लिखा कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की कि हाल के दिनों में हुई सभी हिंसा की घटनाओं में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

तृणमूल कांग्रेस ने की हत्या की निंदा

तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है. साथ ही पार्टी ने पलटवार करते हुए CBI जांच की मांग की है. TMC का कहना है कि पिछले तीन दिनों में भाजपा समर्थकों द्वारा उनके तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है.

शुभेंदु अधिकारी ने लगाया बड़ा आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने इस घटना को अपनी टीम को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश बताया. उन्होंने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया और अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने तथा कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है. राज्य में चुनाव के बाद बढ़ी हिंसा ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Suvendu Adhikari Bengal political violence West Bengal Sayani Ghosh

Recent News