महाकुंभ भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा...

Deepa Bisht 29 Jan 2025 02:23: PM 2 Mins
महाकुंभ भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्या कहा...

Maha Kumbh stampede: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है. साथ ही उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले परिवार वालों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है. मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए लिखा,प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. इसमें जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं. पीएम मोदी महाकुंभ भगदड़ को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ से चार बार फोन पर बात कर चुके हैं और लगातार हालात का जायजा भी ले रहे है.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी महाकुंभ में हुए हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस हादसे में जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता कर रहा है. वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए लिखा, महाकुंभ में हुए दुःखद हादसे से अत्यंत व्यथित हूं.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

इस दुर्घटना में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. प्रशासन घायलों को अस्पतालों में उपचार दे रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हूं.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में श्रदालुओं की भारी भीड़ है. लगभग आठ से दस करोड़ लोग यहां मौजूद है. कल भी साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालुओं ने यहां स्नान किया था.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

श्रद्धालु के संगम नोज जाने पर दबाव बना है. रात्रि के एक दो बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग फांद के आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. उनका इलाज चल रहा है. उनमें कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

उन्होंने कहा कि कल रात्रि से मौनी अमवस्या मुहूर्त शुरू लगा हुआ है. प्रयाग में श्रद्धालु के सकुशल स्नान और उनका कुशलक्षेम जानने के लिए सुबह से पीएम मोदी का चार बार फोन आया. गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लगातार जानकारी ले रहे हैं.  जो भी श्रद्धालु आए उनके सकुशल स्नान को लेकर मुख्यसचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव, एडीजी लॉ ऑडर अन्य पदाधिकारी मौजूद है. प्रयाग में अब हलात नियंत्रण में है. भीड़ का दबाव है.

Prayagraj: Stampede at the Maha Kumbh Mela 2025

Mahakumbh2025 mahakumbh tragedy mahaakumbh accident mahakubh 2025 mahakumbh paryagraj draupadi murmu mauni amavasya news

Recent News