आज रात के बाद कभी भी हो सकता है फैसला, मॉक ड्रिल शुरू हो चुका है, अपने अपने पेट्रोल डीजल फुल करवा लें!

Rahul Jadaun 28 Apr 2025 06:28: PM 1 Mins
आज रात के बाद कभी भी हो सकता है फैसला, मॉक ड्रिल शुरू हो चुका है, अपने अपने पेट्रोल डीजल फुल करवा लें!

नई दिल्ली: भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है, क्योंकि पाकिस्तानी नागरिकों को देश से वापस भेजने की डेडलाइन भी आज समाप्त हो रही है. इसके साथ ही भारत ने हर मोर्चे पर दुश्मन देश की नाकाबंदी शुरू कर दी है. इसी बीच सूत्रों से ये भी पता चला है कि भारतीय सेना ने मॉकड्रिल करना शुरू कर दिया है.

मॉक ड्रिल हो चुका है शुरू!

पाकिस्तान पर हमले की हलचलों के बीच सूत्रों के हवाले से ये खबर भी सामने आई है कि भारतीय सेना ने मॉक ड्रिल करना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान को सबक सिखाने से पहले भारतीय सेना अपनी हर तैयारी को परखना चाहती है. इस मॉक ड्रिल के माध्यम से सेना ये भी देखना चाहती है कि भारतीय जवान कितनी ताकत के साथ दुश्मन पर हमला करने के लिए तैयार हैं? साथ ही ये भी कहा जा सकता है कि भारतीय सेना दुश्मन के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले अपनी तैयारियों को और भी मजबूत करना चाहती है.

पाकिस्तानियों को दिया समय हो चुका है खत्म

भारत सरकार ने पाकिस्तानी वीजा धारकों को जो समय दिया था उसकी डेड लाइन आज है. केंद्र सरकार ने साफ कहा था कि निश्चित किए गए समय में पाकिस्तान से आए सभी लोग वापस लौट जाएं. अगर कोई सरकार के आदेश के बाद भी वापस नहीं लौटेगा तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई में 3 साल तक की जेल की सजा और 3 लाख तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

फिलहाल बॉर्डर पर जो हालात बने हुए हैं उन्हें देख कर तो यही लग रहा है कि किसी भी समय युद्ध की घोषणा हो सकती है. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से युद्ध को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन जो आक्रमक कार्रवाई की जा रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही दोनों देशों में जंग छिड़ने वाली है.

 

Pahalgam attack update terrorist's house blown up war preparations India attacks Pakistan Modi bunker

Recent News