नई दिल्ली: भारत में नवंबर का आखिरी हफ्ता मौसम के लिहाज से दो हिस्सों में बंटा हुआ है. एक तरफ दक्षिण भारत पानी-पानी होने वाला है, तो दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत कड़ाके की ठंड व घने कोहरे की गिरफ्त में आने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 23 से 29 नवंबर 2025 तक कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिए हैं.
दक्षिण भारत में फिर होगी बारिश
बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए लो प्रेशर सिस्टम की वजह से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में अगले 4-5 दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है. कुछ इलाकों में 24 घंटे में 120 से 180 मिमी तक बारिश हो सकती है. चेन्नई, कडलूर, पुडुचेरी, विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा और कोच्चि जैसे शहरों में बाढ़ का खतरा है.
IMD ने तमिलनाडु और आंध्र के कई जिलों में रेड अलर्ट, जबकि केरल-तेलंगाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तापमान 24-29°C के बीच रहेगा, लेकिन नमी बहुत ज्यादा होने से उमस परेशान करेगी.
उत्तर भारत में ठंड और कोहरा साथ-साथ
पूर्वी और मध्य भारत
पिछले हफ्ते का रिकॉर्ड
16 से 22 नवंबर तक बारिश का सारा जोर सिर्फ दक्षिण भारत पर रहा. चेन्नई, तिरुनेलवेली, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विशाखापट्टनम में कई जगह एक हफ्ते में 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज हुई. उधर उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत पूरी तरह सूखा रहा. सिर्फ 18-19 नवंबर को मध्य प्रदेश के कुछ पश्चिमी जिलों में हल्की फुहारें पड़ीं, बाकी सब शुष्क.