PM Modi Kanpur visit: कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब पहुंचते हैं, सबसे पहले पहलगाम घटना में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के परिवारवालों से मुलाकात करते हैं, एसडीएम नरवल विवेक मिश्रा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिवार को लेकर एयरफोर्स स्टेशन पर पहले ही पहुंच चुके थे, जिनमें शुभम की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी और पिता संजय द्विवेदी शामिल थे. एक अभिभावक की तरह मोदी को देखते ही शुभम की पत्नी ऐशान्या फफक कर रो पड़ती हैं. मोदी ऐशान्या को बेटी की तरह समझाते हैं, शुभम के पिता संजय द्विवेदी के कंधे पर हाथ रखकर मोदी कहते हैं आतंकवाद के खिलाफ ये लड़ाई जारी रहेगी. सूत्र बताते हैं करीब 8 मिनट तक मोदी ने शुभम के परिजनों से बातचीत की और आखिर में ये कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. तो क्या ऑपरेशन सिंदूर का नया वर्जन लॉन्च होने वाला है, जो इस बार पीओके वापस दिलाएगा. इस पर आएं उससे पहले सुनिए मुलाकात के बाद शुभम की पत्नी ने क्या कहा.
PM से मिलकर बोलीं शुभम की पत्नी
जैसे घर का बड़ा कोई सिर पर हाथ रख देता है, वैसा ही प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर लगा. पीएम मोदी ने मुलाकात के दौरान कहा पाकिस्तान को लगा कि उसकी पीओके में पकड़ कमजोर हो रही है, कहीं उसके कब्जे का कश्मीर भी हाथ से ना निकल जाए, इसलिए घटना को अंजाम दिया. कश्मीर में खुशहाली लौट रही थी, टूरिज्म बढ़ रहा था, ऐसे में इस तरीके की घटना रची गई, ताकि वहां के माहौल और स्थिति को बिगाड़ा जा सके. लेकिन ये लड़ाई खत्म नहीं हुई है. हम आपसे फिर मुलाकात करेंगे.
ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है- PM
हो सकता है इस बार शुभम द्विवेदी के परिवारवालों को दिल्ली बुलाकर मोदी मुलाकात करें, ख़बर है शुभम की पत्नी ने इस मुलाकात में पीएम मोदी के सामने ये मांग रखी है कि उनके पति को शहीद का दर्जा दिया जाए, आम तौर पर शहीद का दर्जा सेना के जवानों को दिया जाता है, पीएम मोदी के कानपुर पहुंचने से ठीक एक दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना शुभम के पैतृक गांव हाथीपुर पहुंचे थे, जहां शुभम की याद में स्मृति द्वार का शिलालन्यास किया गया. ऐशान्या ने इस दौरान भूमि पूजन किया. यहां तक कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी अचानक शुभम के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की थी. उससे पहले सीएम योगी ने भी घटना के कुछ दिन बाद ही शुभम के परिवार से मुलाकात की और मदद का आश्वासन दिया था. और अब पीएम मोदी ने कह दिया है बेटी ऐशान्या की पीड़ा हम महसूस कर सकते हैं. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.
मोदी का ये बयान पाकिस्तान से लेकर अमेरिका तक वायरल है, क्योंकि पाकिस्तान को जहां डर है कि भारत कोई नई कार्रवाई कर सकता है तो भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में सरपंच बन रहे ट्रंप ये सोच रहे होंगे कि पता नहीं आगे क्या होने वाला है.