अंडे फेंके, पत्थर उठाया और सीधे चेहरे पर मारा... टीएमसी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का वीडियो किया जारी

Global Bharat 30 May 2026 11:48: PM 1 Mins
अंडे फेंके, पत्थर उठाया और सीधे चेहरे पर मारा... टीएमसी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का वीडियो किया जारी

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले को लेकर सियासत तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने घटना से जुड़े कुछ नए वीडियो जारी किए हैं, जिनमें पार्टी के मुताबिक कुछ लोग पत्थर उठाकर अभिषेक बनर्जी की ओर फेंकते और हमला करते नजर आ रहे हैं.

TMC का दावा है कि अभिषेक बनर्जी जब चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे थे, उसी दौरान उनके काफिले को निशाना बनाया गया. पार्टी ने आरोप लगाया कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि पहले से तैयार की गई साजिश थी. वीडियो शेयर करते हुए TMC नेताओं ने कहा कि पत्थर उठाया गया और सीधे चेहरे की तरफ मारा गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

घटना को लेकर TMC ने शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा है. पार्टी का आरोप है कि सरकार  राज्य में तनाव का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. साथ ही प्रशासन और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं कि इतनी संवेदनशील यात्रा के दौरान सुरक्षा में चूक कैसे हुई.

वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी खेमे ने TMC के आरोपों को राजनीतिक ड्रामा बताया है. इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बहस तेज हो गई है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. सोनारपुर की इस घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की राजनीति में टकराव और आरोप-प्रत्यारोप को और तेज कर दिया है. 

Abhishek Banerjee attack TMC Sonarpur incident Abhishek Banerjee viral video Suvendu Adhikari controversy West Bengal political news

Description of the author

Recent News