आज का मौसमः UP-बिहार में जमकर होगी बारिश, झारखंड का हाल बेहाल, दिल्ली को इस हफ्ते भी भिगाएगा मानसून

Global Bharat 18 Sep 2024 01:00: AM 3 Mins
आज का मौसमः UP-बिहार में जमकर होगी बारिश, झारखंड का हाल बेहाल, दिल्ली को इस हफ्ते भी भिगाएगा मानसून

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ी राज्यों के लिए भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि हर वर्ष 15 सितंबर तक ही दिल्ली से मानसून विदा ले लेता था, लेकिन इस वर्ष मानसूनी बारिश की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अभी एक स्पताह और राजधानी दिल्ली में मानसून रहने की संभावना है. इस वजह पूरे सप्ताह बारिश हो सकती है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर IMD ने जानकारी दी है कि आज बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि हर वर्ष 15 सितंबर के बाद मानसून विदा ले लेता था, लेकिन इस ऐसा नहीं हुआ. IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकते हैं. वहीं झारखंड को पहले से ही रेड अलर्ट पर रखा गया है.

पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पहले से ही जोरदार बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान ''यागी'' का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है. इस वजह से राज्य के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. उत्तर प्रदेश को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाए चलने की भी संभावना है.

बता दें कि सोमवार को मौसम विभाग ने बताया था कि अगले दो दिनों तक पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड सहित देश के 6 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश हो सकती है. साथ ही झारखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और अन्य राज्यों को यलो अलर्ट पर रखा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इन राज्यों में 55 से 70 की किलो मीटिर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है और गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.

यूपी के 20 जिले बाढ़ की चपेट में

उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बाढ़ का पानी भर जाने से हाहाकार मचा हुआ है और अभी भी भारी बारिश का दौर जारी है. गंगा, यमुना, शारदा और घाघरा नदी उफान पर है. यूपी में 20 जिलों के 486 गांव बाढ़ की चपेट में हैं. वाराणसी में कई घाटों पर गंगा नदी का पानी भर गया है. यूपी के लखीमपुर खीरी, गोंडा, जालौन, फर्रुखाबाद, सीतापुर, बहराइच, रामपुर, बदायूं, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, बस्ती, आगरा, गौतम बुद्धनगर, बांदा, हमीरपुर, पीलीभीत, देवरिया और अयोध्या में बाढ़ का असर है. इन जिलों में राहत व बचाव कार्य के लिए कई टिमों को तैनात किया गया है.

MP-राजस्थान में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही भोपाल, जबलपुर समेत 38 जिलों में तेज बारिश को लेकर लोगों अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में पहले ही बाढ़ का पानी घुस गया है. वहीं, राजस्थान के 15 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया गया है कि 17 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, अलवर और भरतपुर में बारिश हो सकती है. साथ ही 18 सितंबर को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, सहित कई जिलों में होने की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान जताया गया है कि अगले 48 घंटे बिहार के अधिकतर कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया, रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर में भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड में कई नदियां उफान पर

पिछले तीन दिनों से झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. इस वजह से डैम और नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. गेलसूद डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान के पास पहुंचने ही वाला है. कभी भी डैम के फाटक खोले जा सकते हैं. साथ ही पतरातू डैम के जलस्तर में भी वृद्धि देखी जा रही है. तेनुघाट डैम का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है. राज्य में दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

today weather update weather news imd update Weather Update Weather Department Weather Update

Recent News