12 टन वजनी किटकैट चॉकलेट से लदा एक ट्रक गायब, इटली से पोलौंड की तरफ जा रहा था खेप

Amanat Ansari 29 Mar 2026 08:47: PM 1 Mins
12 टन वजनी किटकैट चॉकलेट से लदा एक ट्रक गायब, इटली से पोलौंड की तरफ जा रहा था खेप

KitKat loaded truck missing: 12 टन वजनी किटकैट चॉकलेट से लदा एक ट्रक गायब हो गया है. इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. यूरोप में चॉकलेट चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है. स्विस कंपनी नेस्ले की मशहूर ब्रांड किटकैट की करीब 12 टन की खेप रहस्यमयी ढंग से गायब हो गई.

ट्रक मध्य इटली से पोलैंड की तरफ जा रहा था. इसमें लगभग 4 लाख 13 हजार 793 पैकेट किटकैट लदे थे. यह ट्रक फैक्ट्री से डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पहुंचाने के लिए रवाना हुआ था, लेकिन बीच रास्ते में कहीं गुम हो गया. कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया कि ट्रक ठीक-ठीक कहां से लापता हुआ. नेस्ले को शक है कि चोरी हुई इस चॉकलेट को यूरोप के अनौपचारिक बाजार (ग्रे मार्केट) में बेच दिया जाएगा.

हर किटकैट पैकेट पर अलग-अलग बैच कोड लगा होता है, जिसकी मदद से चोरी का माल आसानी से पहचाना जा सकता है. कंपनी ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कहीं सस्ते दामों पर या संदिग्ध तरीके से किटकैट बिकता दिखे तो तुरंत सूचना दें. ईस्टर का त्योहार करीब आ रहा है, जिसके कारण यूरोप में चॉकलेट की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है.

इतनी बड़ी मात्रा के गायब होने से बाजार में चॉकलेट की कमी हो सकती है और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पुलिस और कंपनी के सप्लाई चेन टीम इस मामले की गहन जांच कर रही है.

KitKat Chocolate Viral News World News Trending News Global Bharat TV