भारी बारिश का अलर्ट: अगले चार दिनों तक कई राज्यों में तूफानी मौसम की चेतावनी

Amanat Ansari 29 Mar 2026 09:53: PM 1 Mins
भारी बारिश का अलर्ट: अगले चार दिनों तक कई राज्यों में तूफानी मौसम की चेतावनी

नई दिल्ली: देश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-बिजली का हाई अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.

राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

  • राजस्थान: राज्य के विभिन्न जिलों में अगले चार दिनों तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है.
  • उत्तर प्रदेश: यूपी में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी खासी बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही तेज हवाएं और बिजली चमकने की आशंका जताई गई है.

इन राज्यों में जारी है भारी बारिश का अलर्ट...

IMD ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला भी जारी रहेगा.

मौसम विशेषज्ञों ने आम लोगों, खासकर किसानों, यात्रियों और खुले में काम करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है. तेज हवाओं और बिजली गिरने से नुकसान से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है. अगर आप इनमें से किसी प्रभावित राज्य में हैं, तो मौसम अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहें.

Heavy Rain IMD Alert Weather News Delhi Weather Storm