ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, कांग्रेस भड़की- CEC ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइए!

Amanat Ansari 18 Aug 2026 02:46 PM 1 Mins
ट्रंप ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ, कांग्रेस भड़की- CEC ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइए!

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव प्रणाली और वोटर आईडी व्यवस्था की तारीफ की है. इसके जवाब में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका ले जाना चाहिए.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “डियर ट्रंप, प्लीज ज्ञानेश कुमार को अमेरिका ले जाइए और उन्हें वहीं रखिए. हम अपनी EVM भी अगली उपलब्ध फ्लाइट से भेज देंगे.” उन्होंने ट्रंप की ओर से भारत पर कथित दबाव का जिक्र करते हुए कहा, “हम आपके लिए इतना तो कर ही सकते हैं.”

ट्रंप ने अमेरिका में मतदाता पहचान नियमों को सख्त करने की वकालत करते हुए भारत का उदाहरण दिया था. उन्होंने कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनसे पूछा था कि वैध फोटो आईडी के बिना अमेरिका में चुनाव कैसे हो सकते हैं.

ट्रंप ने 2024 के लोकसभा चुनाव का भी जिक्र किया जिसमें 64.6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया और हर मतदाता के पास वैध फोटो पहचान पत्र था. कांग्रेस और चुनाव आयोग के बीच पहले से मतदाता सूची और SIR को लेकर विवाद चल रहा है. राहुल गांधी ने पहले भी वोट चोरी के आरोप लगाए थे, जिन्हें चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया था.

Donald Trump Gyanesh Kumar Indian Election System Pawan Khera SAVE America Act

Recent News