Mirzapur News : कालीन भैया के शहर मिर्जापुर में वीवीआईपी फार्च्यूनर में मिला बैंक से ज्यादा पैसा, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

Global Bharat 29 May 2026 11:25: PM 1 Mins
Mirzapur News : कालीन भैया के शहर मिर्जापुर में वीवीआईपी फार्च्यूनर में मिला बैंक से ज्यादा पैसा, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

मिर्जापुर : कालीन भैया के शहर मिर्जापुर में गुरुवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चील्ह चौराहे पर पुलिस ने दो लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ियों से करोड़ों रुपये का कैश बरामद कर लिया. रात के अंधेरे में हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. बैगों में ठूंस-ठूंसकर भरे नोट देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. मामला इतना बड़ा था कि आधी रात को ही नगर मजिस्ट्रेट, इनकम टैक्स विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाना पड़ा.

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 10 बजे चील्ह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों में भारी मात्रा में नकदी ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस ने चील्ह चौराहे पर बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान दोनों गाड़ियों को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें रुपयों से भरे कई बैग बरामद हुए. कैश की मात्रा इतनी अधिक थी कि तत्काल दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चील्ह थाना परिसर पहुंचाया गया.

रात करीब 12 बजे नगर मजिस्ट्रेट, आयकर विभाग के अधिकारी और बैंक कर्मियों की टीम थाना पहुंची. इंडियन बैंक से नोट गिनने की मशीनें मंगाई गईं और देर रात से लगातार नोटों की गिनती जारी है. शुक्रवार शाम तक भी गिनती का काम पूरा नहीं हो सका था. शुरुआती अनुमान के मुताबिक बरामद रकम करोड़ों रुपये में बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों फॉर्च्यूनर गाड़ियां किसके नाम पर हैं और इतनी बड़ी रकम कहां से लाई जा रही थी तथा कहां पहुंचाई जानी थी. चील्ह थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा.

Mirzapur Cash Recovery Fortuner Car Cash Seizure Mirzapur News Crores Cash In Fortuner Mirzapur Police Action

Description of the author

Recent News