पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में दो महिलाओं पर चाकू से हमला, एक की मौत, जानें कौन है हमलावर?

Global Bharat 30 Jul 2024 09:48: PM 1 Mins
पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में दो महिलाओं पर चाकू से हमला, एक की मौत, जानें कौन है हमलावर?

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर मं दो महिलाओं पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में दो महिलाओं को चाकू घोंपा गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. यह घटना तिलक नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत संतगढ़ इलाके में दोपहर करीब 2:30 बजे हुई. मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी संतगढ़ इलाके का रहने वाला है, जिसने वारदात को अंजाम दिया है.

आरोपी की पहचान राहुल के रूप में की गई है. लोगों ने बताया कि आरोपी राहुल वहां माता-पिता और भाई के साथ रहता है. उसके घर पर मंगलवार को 2 महिला आई थी, जो रिश्ते में नानी और नतनी थी, इसी बीच दोनों से राहुल का किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया, इसी बीच बचाव कराने आई दूसरी महिला पर भी उसने वार कर दिया. पीड़ितों की पहचान वीना और तान्या के रूप में की गई है, जिन्हें पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

इस दौरान एक महिला की मौत हो गई. घायलों की स्थिति की पुष्टि होना अभी बाकी है. एक अपराध दल को घटनास्थल पर भेजा गया है और घटनाओं के बारे में और अधिक जानकारी की जांच की जा रही है. पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि कानूनी कार्रवाई चल रही है और अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर प्रदान की जाएगी.

इससे पहले, पुलिस ने बताया कि शनिवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में एक व्यक्ति ने 21 वर्षीय महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता की पहचान स्नेहा नाथ के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम राज (24) है. दोनों असम के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे. उन्होंने बताया कि आरोपी ने किसी विवाद को लेकर पीड़िता पर चाकू से हमला किया. आरोपी के हाथ में भी चोटें आई हैं.

Recent News