केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Amanat Ansari 05 Jan 2026 10:48: PM 1 Mins
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे हुए घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया शिवपुरी दौरे पर हैं. सोमवार को कोलारस क्षेत्र में आयोजित रोड शो के दौरान एक छोटा हादसा हो गया. यह घटना मामूली थी और उनकी सेहत अब पूरी तरह सामान्य है.

महाआर्यमन सिंधिया खुले वाहन से सनरूफ के जरिए खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे. इसी बीच ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे वाहन झटके से रुका. इससे वे असंतुलित हो गए और उनका सीना वाहन के हिस्से से टकरा गया. शुरुआत में कोई गंभीर समस्या नहीं लगी, इसलिए उन्होंने अपना कार्यक्रम जारी रखा और लोगों से हाथ हिलाकर मुलाकात की.

हालांकि, कुछ घंटे बाद पिछोर से चंदेरी की ओर जाते समय सीने में दर्द बढ़ने लगा. एहतियातन उन्हें तुरंत शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां पहले से डॉक्टरों की टीम तैयार थी, जिसमें कलेक्टर, एसपी और मेडिकल स्टाफ शामिल थे.

अस्पताल में उनका एक्स-रे, ईसीजी और अन्य जांचें की गईं. सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि यह मांसपेशियों में खिंचाव से हुआ सामान्य दर्द है, कोई गंभीर चोट नहीं है. दवाइयां देकर उन्हें छुट्टी दे दी गई. जांच के बाद महाआर्यमन पूरी तरह ठीक महसूस कर रहे थे और वे शिवपुरी के होटल टूरिस्ट विलेज में आराम करने चले गए, जहां डॉक्टरों की टीम उनके साथ रही.

Mahaaryaman Scindia Jyotiraditya Scindias Scindias son

Recent News