राम मंदिर निर्माण करा रहे साधु की इसराइल ने की थी हत्या, मुठभेड़ में योगी की पुलिस ने पहुंचाया जहन्नुम

Global Bharat 15 Jun 2026 10:39: AM 1 Mins
राम मंदिर निर्माण करा रहे साधु की  इसराइल ने की थी हत्या, मुठभेड़ में योगी की पुलिस ने पहुंचाया जहन्नुम


उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साधु मिलन दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इजराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ के दौरान एसओजी का एक सिपाही भी घायल हो गया. पुलिस के अनुसार इजराइल साधु हत्याकांड के बाद से लगातार फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई थीं. मुठभेड़ के बाद आरोपी के पास से तमंचा और चाकू बरामद किया गया है.

गौरतलब है कि 9 जून को साधु मिलन दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी जेपी सिंह के निर्देश पर पुलिस की कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया था. मृतक के भाई की तहरीर पर इजराइल, लल्ली, यामीन और शानू शफी समेत कई आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की थी, जबकि मुख्य आरोपी इजराइल फरार था.

मंगलवार को बांगरमऊ थाना क्षेत्र के रामनगर गांव स्थित एक निर्माणाधीन मंदिर में बाबा मिलन दास का शव मिला था. उनके शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए थे. घटना की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई थी. फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की थी. साधु की हत्या से नाराज लोगों ने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन भी किया था. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था.

बताया जाता है कि बाबा मिलन दास पांच भाइयों में सबसे छोटे थे. उनकी हत्या से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था. अब मुख्य आरोपी इजराइल के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जबकि अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है.

Unnao Sadhu Murder Case Israel Killed in Police Encounter Baba Milan Das Murder Bangarmau Police Encounter Unnao Crime News

Description of the author

Recent News