नए साल पर यूपी में नया मॉडल लॉन्च होने जा रहा है, जिसका नाम सुन कई अधिकारियों में खलबली मची हुई है. बकायदा सीएम योगी के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है, जिसमें 8 प्वाइंट में पूरी बात समझाई गई है. प्रदेश भर के अधिकारियों को साफ-साफ कहा गया है 1 जनवरी से फाइल लटकानें की गलती भारी पड़ेगी. ऐसे में यहां समझना ये जरूरी हो जाता है कि मामला तो यूपी के कई विभागों में अब भी ड़िजिटल है फिर भी कई लोगों के जूते शिकायत करते-करते घिस जा रहे हैं.
अतुल सुभाष जैसे लोग जहां सिस्टम का शिकार हो रहे हैं, तो वहीं कई महिलाओं को आज भी जल्दी इंसाफ नहीं मिल पा रहा है. नतीजा योगी ने PMO वाला मॉडल लॉन्च करने का फैसला किया है. जैसे प्रधानमंत्री कार्यालय में आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाते हैं या फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए प्रधानमंत्री के पत्ते पर चिट्ठी भेजते हैं, तो उसका एक रजिस्ट्रेशन नंबर आपके नंबर पर आ जाता है और फिर वो एप्लिकेशन किस-किस अधिकारी के पास जा रहा है, उसे आप PMOPGPORTAL.GOV.IN/STATUS पर जाकर चेक कर सकते हैं.
ठीक वैसे ही यूपी का पूरा सिस्टम डिजिटल होने वाला है, जो डिटिलाइज हो चुके हैं उन्हें आवेदन प्रोसेस को रियल टाइम अपडेट करने के आदेश दिए गए हैं, तो वहीं जिन विभागों को भी अब कंप्यूटर, इंटरनेट और तमाम उपकरणों से लैस करना है. उनके लिए बकायदा अलग से बजट दिया जाएगा, जिसके बाद आप अपनी शिकायत पर होने वाली कार्रवाई की प्रक्रिया लाइव देख सकते हैं. चाहे वो थाने की FIR हो या डीएम ऑफिस में दी गई शिकायत, सबकुछ आपको एक क्लिक पर दिख जाएगा, इसके अलावा और भी कई बड़ी बातें दो पन्ने की चिट्ठी में कही गई है, जिसके बारे में पहले जानिए, फिर बताते हैं इसका नुकसान क्या होगा.
यानि जल्द से जल्द बजट जारी होंगे, लेकिन इसका एक नुकसान ये होगा कि तहसील स्तर पर अब ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे, नतीजा जो बूढ़े-बुजुर्ग लोग हैं उन्हें दिक्कतें आ सकती हैं, क्योंकि जब भी कोई नया मॉडल लॉन्च होता है, गांवों में परेशानी बढ़ जाती है, जिसके लिए आपको भी तैयार होना होगा, क्योंकि सरकार ने अपने स्तर पर तैयारी की है, आदेश जारी किए हैं, विभागों को डिजिटलाइज कर रही है, ताकि आपको रियल टाइम आपके आवेदन की जानकारी मिल सके, आपके शिकायतों पर सीधा एक्शन हो सके, कोई आपको ये न कहे, इस ऑफिस में जाओ या उस ऑफिस में जाओ, अगर ये मॉडल सही से लागू हो गया तो आम जनता की सबसे बड़ी समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी, इसे लेकर आपके कोई सुझाव हों तो कमेंट कर दे सकते हैं.