बिहार के मुंगेर जिले में उस वक्त सब हैरान रह गए जब एक महिला चीख-पुकार मचाने लगी, जिसे सुन वहां शिकायत सुन रहे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी दंग रह गए..पीड़िता का दावा है पति की मौत के बाद वो बड़ी मुश्किल से 5000 रुपये कमा पाती है, उससे किसी तरह खर्चा चलाकर अपने बेटे को पढ़ा रही है, लेकिन उसका भतीजा उस पर बुरी नजर रखता है...भतीजे ने उसे घर से मारपीट कर निकाल दिया है, जब उसने विरोध किया, तो कहा तुम्हें और तुम्हारे बेटे दोनों को गोली मार दूंगा...
महिला ने लगाए गंभीर आरोप
महिला ने ये भी आरोप लगाया कि वो थाने के चक्कर काट-काटकर थक चुकी है, अंचल कार्यालय में भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है...आज हालत ये है कि उसे डिप्टी सीएम के जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर आना पड़ा है...जिसे सुनते ही डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने वहां मौजूद अधिकारियों को सख्त आदेश दिया. कहा
आरोपी पर हो सख्त एक्शन- डिप्टी सीएम
एक अकेली महिला को दबंग परेशान कर रहे हैं, ये जंगलराज का माहौल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रशासन इस मामले पर चुप क्यों है, महिला के घर का ताला तुरंत खुलवाया जाए, और आरोपी के खिलाफ त्वरित एक्शन हो..पीड़ित महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय मेयर और स्थानीय पुलिस सुनिश्चित करे...
गरीबों की जमीन हड़पने वालों की अब खैर नहीं,
— Vijay Kumar Sinha (@VijayKrSinhaBih) April 4, 2026
कानून के घेरे में होंगे भू-माफिया pic.twitter.com/T86LXEsEVo
कमिश्नर और एसपी को जांच के आदेश
कमिश्नर और एसपी को इस मामले की जांच के आदेश भी डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दिए हैं...पर सवाल ये भी उठ रहा है कि जिसने महिला को दर-दर ठोकने खाने पर मजबूर किया, जिन अधिकारियों पर वो आरोप लगा रही है, क्या उन पर भी कोई एक्शन होगा...बिहार के कई थानों से मुकदमा दर्ज न होने और पीड़ित को ही परेशान किए जाने की शिकायतें पहले आती रही हैं...जिसे बदलने की कोशिश में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा लगे हुए हैं...यहां तक कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही बुलडोजर एक्शन के भी कई आदेश दिए थे...