Batla House: दिल्ली के बाटला हाउस में 2008 में एनकाउंटर हुआ था, इंडियन मुजाहिद्दीन के आतंकियों ने इसे अपना ठिकाना बनाया था, अब वहां बुलडोजर चलने वाला है, दरअसल इस जगह को सिंचाई विभाग ने अपनी जमीन बताया है, जिसके बाद बाटला हाउस में एक नोटिस भी लगाया गया है, जिसमें साफ संदेश लिखा गया है कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि ग्राम ओखला के खसरा संख्या-277 दिल्ली स्तिथ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की भूमि में अवैध रूप से कब्जा करके पक्के मकान व दुकान इत्यादि बनाए गए हैं, उक्त अवैध निर्माण को 15 दिन में हटा लिया जाए, अन्यथा की स्तिथि में किसी भी हानी/ क्षति के लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे. इस नोटिस के लगने के बाद बाटला हाउस में हड़कंप मच गया है.
2008 में हुआ था एनकाउंटर
19 सितंबर 2008 को दिल्ली के जामिया नगर क्षेत्र में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई हुई, जिसे आधिकारिक रूप से ऑपरेशन बटला हाउस कहा गया। यह मुठभेड़ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकियों के बीच हुई थी। इस ऑपरेशन में दो आतंकवादी, आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद, मारे गए। वहीं दो अन्य, सैफ मोहम्मद और आरिज़ खान, घटनास्थल से भागने में सफल रहे। इस मुठभेड़ के दौरान एक अन्य संदिग्ध ज़ीशान को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई की अगुवाई कर रहे दिल्ली पुलिस के जांबाज़ इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उन्हें इस ऑपरेशन में बलिदान देने के लिए बाद में मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। घटना के तुरंत बाद जामिया नगर और विशेषकर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षकों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए। कई राजनीतिक दलों—जैसे समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस—ने इस मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग की थी।
इस एनकाउंटर पर बन चुकी है मूवी
बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर बॉलिवुड में एक मूवी भी बन चुकी है, जिसमें ACP संजीव कुमार यादव की भूमिका अभिनेता जॉन अब्राहम ने निभाई थी, इस मूवी में दिखाया गया था कि किस तरह से देश में ब्लाट करके आतंकी बाटला हाउस में रुके हुए थे, जब पुलिस वहां पहुंची तो मुठभेड़ में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा शहीद हो जाते हैं. आज फिर वही बाटला हाउस चर्चाओं के केंद्र में है. क्योंकि यहां डर है कि योगी का बुलडोजर एक्शन लेने वाला है.