Nargis Khan Husband Arrest: हाल ही में अपनी अरबों की संपत्ति की वजह से चर्चाओं में आईं सीबीसीआईडी की महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान के बुरे दिन शुरू हो चुके हैं, एक तरफ तो आय से ज्यादा संपत्ति होने की वजह से जांच चल रह है. तो वहीं दूसरी तरफ 13 साल से फरार पति को कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है. नरगिस खान के पति सुरेश यादव पर अपने ही छोटे भाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था, लेकिन पिछले 13 साल से वो फरार था.
भाई की मौत में है आरोपी, कोर्ट घोषित कर चुका है भगोड़ा
नरगिस खान के पति सुरेश यादव के खिलाफ साल 2011 में एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें आरोप लगा था कि सुरेश ने अपने ही छोटे बाई को आत्महत्या के लिए उकसाया है, बता दें कि सुरेश यादव नंदिनी बार भी चलाता था. कानपुर देहात में पड़ने वाले भोगनीपुरप थाना की पुलिस पिछले 13 सालों से इसे तलाश कर रही थी, कोर्ट ने अनेकों बार सुरेश को समन और वारंट भेजा जा चुका था, लेकिन वो कभी पेश नहीं हुआ, जिसके बाद कोर्ट ने इसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया था. खबर तो यहां तक है कि अपनी इंस्पेक्टर पत्नी की वजह से ही ये इतने समय से पुलिस की पकड़ से बचा हुआ था. लेकिन आखिरकार अब मेरठ से सुरेश को गिरफ्तार किया जा चुका है.
Nargis Khan की संपत्ति पर चल रही जांच
इंस्पेक्टर Nargis Khan के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच चल रही है. इस जांच मं भी की चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, मेरठ एंटी करप्शन की जांच में जो खुलासे हुए हैं उससे हर कोई हैरान है. जांच में पता चला है कि साल 2007 से 2021 के बीच नरगिस की वैध आय करीब 5.36 करोड़ थी, लेकिन उसने 10.59 करोड़ का खर्चा किया है, जो कि बताई गई आय से दोगुना है, नरगिस के नाम पर अनेकों संपत्तियां, लग्जरी गाड़ियां और ज्वैलरी समेत काफी चीजें मिली हैं, बताया जा रहा है कि नरगिस की संपत्ति की कीमत लगभग 100 करोड़ से ज्यादा है.
पति बताता था खुद को शिवपाल यादव का करीबी
नरगिस खान का पति सुरेश यादव खुद को शिवपाल यादव का करीबी बताया था, कई रिपोर्ट्स तो यहां तक दावा करती हैं कि सुरेश यादव खुद को शिवपाल यादव का ओएसडी भी बताता था, ये सपा के नाम पर अपनी हनक जमाता था, और उसी दौरान करोड़ों का साम्राज्य बेईमानी के पैसों के साथ खड़ा किया गया है.