वाराणसी: 18 साल की लड़की के साथ हुए दुष्कर्म कांड में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं, 23 में से 9 आरोपियों के साथ पुलिस ने जहां आधी रात को एक बड़ा कांड कर डाला, तो वहीं जैसे ही उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां भीड़ ने उनकी जमकर धुनाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रात के अंधेरे में कोर्ट में पेशी
लोगों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने आरोपियों को रात में कोर्ट में पेश करने का फैसला किया, अब तक 23 में से 9 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिसमें से दो आरोपियों को हाफ एनकाउटंर के बाद पकड़ा गया है. अदालत ने इन सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है. पर मेडिकल जांच के दौरान हमले की ख़बर सामने आई है.
भीम आर्मी के दो आरोपी गिरफ्तार
दरअसल पुलिस आरोपियों के ब्लड सैंपल, स्किन सैंपल, नाखून सैंपल और सीमेन का सैंपल लेने के लिए अस्पताल लेकर गई थी, हालांकि भीड़ को चकमा देने के लिए पुलिस आरोपियों को कभी अस्पताल तो कभी पुलिस लाइन ले जाती रही, लेकिन भीम आर्मी के सदस्यों ने आरोपियों को नहीं छोड़ा, किसी तरह पुलिस बचाकर उन्हें लेकर निकली, भीम आर्मी के दो सदस्यों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
लड़कों को देखकर चीख रही बेटी
पीड़िता के पिता का कहना है उसके साथ उसके दोस्तों ने ही धोखा दिया है, फिलहाल उसकी हालत ठीक नहीं है. वो लड़कों को देखकर ही चीखने लग रही है, चिल्लाने लग रही है. जांच के दौरान ये भी पता चला है कि लड़की एक स्पा सेंटर में काम करती थी, आरोपी राज विश्वकर्मा उसे लेकर गया था, जहां उसके दोस्तों आयुष धूसिया, साजिद, सुहेल शेख, दानिश अली, इमरान अहमद, शब्बीर आलम, सोहेल खान और अनमोल गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया, 12 नामजद और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है,, बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापा मार रही है. इस घटना को लेकर सियासत भी चरम पर है.