Krishna Janmashtami: VHP ने वृन्दावन में यमुना घाट पर 5251 दीपों के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, देखें तस्वीर...

Global Bharat 23 Aug 2024 01:04: PM 1 Mins
Krishna Janmashtami: VHP ने वृन्दावन में यमुना घाट पर 5251 दीपों के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, देखें तस्वीर...

भगवान श्री कृष्ण की 5251वीं जयंती के शुभ अवसर पर, विश्व हिंदू परिषद ने वृंदावन में यमुना नदी के देवरहा बाबा घाट पर 5251 दीपकों के साथ 'दीप दान' का कार्यक्रम आयोजित किया. इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को पड़ेगी.

हिन्दू धर्म में जन्माष्टमी का त्योहार बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है. यह पर्व हर साल भगवान कृष्ण के भक्तों के द्वारा देशभर में भरपूर श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

जन्माष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गोकुलाष्टमी, कृष्णाष्टमी या श्रीजयंती के नाम से भी जाना जाता है. हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से भगवान कृष्ण के साथ राधा रानी की भी कृपा प्राप्त होती है.

इस दिन भगवान कृष्ण के दर्शन-पूजन से जीवन में खुशहाली आती है. साथ ही इस तिथि पर दान का भी अपना एक खास महत्व है. हिंदू पंचांग के मुताबिक 25 अगस्त, 2024 दिन रविवार को रात 3 बजकर 39 मिनट पर होगी.

Recent News