छत्तीसगढ़ : नशा शराब में होता तो नाचती बोतल. यह गाना तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शराब के नशे में झूमती हुई शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है. शिक्षिका नशे में धुत होकर स्कूल की टेबल पर पैर फैला कर सोती हुई नजर आ रही है. मौके पर अजीबो-गरीब करते हुए महिला शिक्षिका को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने सस्पेंड करने को लेकर बात कहीं तो महिला शिक्षकों उन्हें थैंक्यू करती हुई भी नजर आई.
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में महिला शिक्षिका का वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा है. शराबी महिला टीचर का वायरल वीडियो 19 सितंबर का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में स्कूल की प्रधानाचार्य हीरा पोर्टे शराब के नशे में स्कूल पहुंची. स्कूल पहुंचने के बाद कार्यालय में ही महिला शिक्षिका सो गई, यहां तक की महिला शिक्षिका ने मिड-डे-मील का खाना भी नहीं खाया. नशे की हालत में बेसुध महिला शिक्षिका स्कूल में अजीबो-गरीब हरकत भी करती हुई नजर आई. महिला शिक्षिका की सैलरी करीब एक लाख बताई जा रही है.
ग्रामीणों के द्वारा जब महिला टीचर से कुछ पूछने का प्रयास किया गया तो वह अंग्रेजी में बात करती हुई नजर आई. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद महिला शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, जांच बैठा दी गई है. नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है. जवाब ना आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.