रोहित के बाद विराट का टेस्ट से सन्यास, बीसीसीआई के मनाने पर भी नहीं माने कोहली, दे दिया बड़ा झटका

Rahul Jadaun 12 May 2025 02:47: PM 1 Mins
रोहित के बाद विराट का टेस्ट से सन्यास, बीसीसीआई के मनाने पर भी नहीं माने कोहली, दे दिया बड़ा झटका

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रहे विराट कोहली ने भी बीसीसीआई को बड़ा झटका दे दिया है, विराट ने इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. कोहली के इस फैसले से उनके फैंस काफी ज्यादा निराश नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर किया ऐलान

किंग कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है, 14 साल पहले मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट की बैगी ब्ल्यू पहनी थी, अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो ये प्रारूप मुझे किस सफर पर लेकर जाएगा मैंने इसकी कल्पना भी कभी नहीं की थी. इसने मुझे आकार दिया और मेरी परीक्षा भी ली जीवन में  हमेसा अपने साथ रखने वाले कई सबक सिखाए. सफेद कपड़ों में खेलने का अनुभव हमेशा ही अलग और निजी होता है. शांत दिन के बीच कई पल ऐसे होते हैं जिन्हें कोई देख नहीं पाता वो केवल आपके पास ही रहते हैं. इस प्रारूपसे दूर होना मेरे लिए आसान नहीं है. लेकिन ये सही लगता है.

इसके साथ ही कोहली ने लिखा है कि मैंने तो इसे अपना सबकुछ दिया ही, लेकिन इसने भी मुझको मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया है. मैं पूरे दिल से आभार के साथ जा रहा हूं, उन सभी के लिए जिन्होंने मुझे मैदान पर देखा, और जिनके साथ मैं मैदान पर खेला और इस खेल के लिए भी।

बता दें कि विराट कोहली ने अभी तक 123 टेस्ट की 210 पारियां खेली हैं, जिनमें वो 13 बार नाबाद भी रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन्होंने 46.85 की औसत के साथ 9230 रन बनाए हैं. विराट के नाम पर टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक दर्ज हैं. अपने 123 टेस्ट के करियर में विराट ने कई सारे रिकॉर्ड भी बनाए हैं.

रोहित साथ टी-20 से भी लिया था सन्यास

रोहिता शर्मा ने भी हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया है, खबरें सामने आ रही थीं कि रोहित को टेस्ट टीम से ड्रॉप करने की तैयारी है इसीलिए उन्होंने सन्यास लिया है, तो वहीं खबरें ये भी सामने आ रही थीं कि विराट को मनाने में बीसीसीआई कई दिनों से जुटा था, लेकिन रोहित के सन्यास के बाद विराट ने भी सन्यास लेने का फैसला कर लिया था. और अब आखिरकार उन्होंने ऑफिशियली टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. बता दें कि इससे पहले भी टी-20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद रोहित और विराट ने एक साथ सन्यास लेकर हर किसी को चौंका दिया था.

 

 

virat kohli retire from test cricket virat kohli announce his retirment bcci rohit sharma

Recent News