यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों पर मतदान जारी, 14.81 लाख वोटर तय करेंगे 152 उम्मीदवारों का भाग्य

Amanat Ansari 23 Oct 2026 10:15 AM 1 Mins
यूपी विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों पर मतदान जारी, 14.81 लाख वोटर तय करेंगे 152 उम्मीदवारों का भाग्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है. इनमें 5 स्नातक (Graduates) और 6 शिक्षक (Teachers) निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं. मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा. कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर राज्य के बाकी 72 जिलों में हो रहे इस चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मैदान में कुल 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान बैलेट पेपर के जरिए हो रहा है.

किन सीटों पर हो रहा है मतदान?

  • स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (5 सीटें): लखनऊ डिवीजन, वाराणसी डिवीजन, आगरा डिवीजन, मेरठ डिवीजन और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन.
  • शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (6 सीटें): लखनऊ डिवीजन, वाराणसी डिवीजन, आगरा डिवीजन, मेरठ डिवीजन, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन.

सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम

चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं. कुल 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. 11 प्रेक्षक, 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. सुरक्षा बल भी व्यापक रूप से तैनात हैं. मतगणना 27 अक्टूबर को होगी. यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है. दोनों दलों ने सभी 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

पहचान के लिए मान्य दस्तावेज

  • आधार कार्ड  
  • ड्राइविंग लाइसेंस  
  • पैन कार्ड  
  • पासपोर्ट  
  • सरकारी कर्मचारियों का सेवा पहचान पत्र  
  • विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र  
  • दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र

Recent News