लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदमाशों में सीएम योगी और यूपी पुलिस का खौफ कितना कितना है... इस वीडियो को देखकर आपको पता लग जाएगा. दरअसवल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल किया जा रहा है, जिसमें एक बदमाश उत्तर प्रदेश पुलिस से गुहार लगाता दिख रहा है. बदमाश स्पष्ट रूप से कह रहा है कि योगी जी मुझे माफ करा दो, यूपी पुलिस से बचा दो, मैं सरेंडर करने जा रहा हूं.
यूपी पुलिस की खौफ के चलते एक बदमाश को थाने पहुंचकर सरेंडर करना पड़ा है. पूरा मामला बिजनौैर जनपद के थाना शहर कोतवाली का है. फिल्मी कलाकार अपरहण मामले में यह बदमाश फरार चल रहा था. वहीं अब बदमाश अंकित पहाड़ी ने वीडियो जारी कर सरेंडर करने की बात कही है. वीडियो में वह गिड़गिड़ाते हुए… pic.twitter.com/9zFzJbNyl9
— Global Bharat Tv (@GlobalBharatTv2) December 24, 2024
बता दें कि यह यही वही बदमाश है, जो फिल्मी कलाकार मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण में शामिल था. आरोपी बदमाश का नाम अंकित पहाड़ी बताया जा रहा है. बदमाश ने बिजनौर जनपद के थाना कोतवाली शहर पहुंचकर सरेंडर कर दिया है. वहीं पुलिस इस मामले में अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है. इसमें कइयों को तो मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले यूपी की बिजनौर पुलिस ने इवेंट कराने के बहाने बुलाकर कलाकारों का अपहरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया था. पुलिस इस मामले में 7 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं अकिंत पहाड़ी के रूप में आठवें की गिरफ्तारी हुई है. इससे पहले बिजनौर पुलिस ने इनामी बदमाश आकाश को गिरफ्तार किया था. इस दौरान पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़ भी हुई थी, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई थी. उसी डर से बदमाश अंकित पहाड़ी गिड़गिड़ा रहा है और सीएम योगी से बचाने की गुहार लगा रहा है.

बदा दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब कोई अपराधी यूपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया हो, इससे पहले उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिली था, जब आर्केस्ट्रा डांसरों का अपहरण करने वाले बदमाशों ने पुलिस के सामने कान पकड़ कर माफी मांगी थी. इस मामले में 8 बदमाशों ने कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र से डांसर्स का अपहरण कर लिया था. पुलिस ने 6 को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दो अन्य अपराधी की बाद में गिरफ्तारी हुई थी.

साथ ही एक और बदमाश का वीडियो तेजी के साथ वायरल हुआ था. घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है. यहां लूट का एक अपराधी एनकाउंटर के भय से गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुंच गया था. बदमाश अपने अपने हाथ में तौबा करने और योगी जी मुझे माफ करना लिखी तख्ती के साथ थाने पहुंचा था. इस दौरान बदमाश ने कभी भविष्य में भी अपराध नहीं करने की कसम खाई थी.