27, 28, 29 और 30 नवंबर को इन राज्यों के लिए भारी! IMD ने किया अलर्ट

Amanat Ansari 26 Nov 2025 10:55: PM 1 Mins
27, 28, 29 और 30 नवंबर को इन राज्यों के लिए भारी! IMD ने किया अलर्ट

नई दिल्ली: मानसून भले ही विदा ले चुका हो, लेकिन दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों (27 से 30 नवंबर) के लिए कई राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. सबसे ज्यादा असर दक्षिण भारत के राज्यों में दिखेगा.

  • केरल: लगभग सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश, कई जगहों पर मुसलाधार पानी. तेज हवाएं भी चलेंगी.
  • तमिलनाडु: दक्षिणी और तटीय जिलों में गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश. कुछ इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा वर्षा संभव.
  • तटीय आंध्र प्रदेश और यनम: 28-30 नवंबर को सबसे ज्यादा असर, भारी बारिश के साथ 50-70 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
  • रायलसीमा क्षेत्र: अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का दौर.
  • लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह: दोनों जगहों पर 27-29 नवंबर तक तेज बारिश जारी रहेगी.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के कारण दक्षिण-पूर्वी हवाएं सक्रिय हो गई हैं, जिससे बारिश का यह नया दौर शुरू हुआ है. वहीं उत्तर और मध्य भारत में बारिश भले ही न हो, लेकिन सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी: दिल्ली-NCR और राजस्थान में 27 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. सुबह-शाम कनकनी बढ़ेगी, दिन में हल्की धूप रहेगी.

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का पारा और नीचे जाएगा, कोहरे की चपेट में आने की संभावना भी बढ़ रही है. मौसम विभाग ने मछुआरों को 30 नवंबर तक दक्षिणी तटों से दूर रहने की सलाह दी है. निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है. यात्रा कर रहे हैं या बाहर निकलने का प्लान है तो छाता और रेनकोट साथ रखें, बादल अगले चार दिन खूब मेहरबान रहने वाले हैं! कई जगहों पर बाढ़ की भी आशंका जताई गई है.

Weather alert Heavy rain South India IMD alert

Recent News