करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं जय शाह, ICC चेयरमैन बनने पर मिलेगा इतना...

Global Bharat 29 Aug 2024 06:57: PM 2 Mins
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं जय शाह, ICC चेयरमैन बनने पर मिलेगा इतना...

जय शाह, जिनका नाम भारतीय क्रिकेट में किसी परिचय का मोहताज नहीं है, वह अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC के नए बॉस बन गए हैं. वह पांचवें भारतीय हैं जो इस महत्वपूर्ण पद को संभालेंगे. जय शाह ने बिना किसी विरोध के इस पद को प्राप्त किया और वह 1 दिसंबर 2024 से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे.

जय शाह वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI के सचिव के पद पर कार्यरत हैं और 2019 से इस पद को संभाल रहे हैं. मात्र 35 वर्ष की उम्र में जय शाह ने इस मुकाम को हासिल किया है, जो न केवल उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है बल्कि उनके क्रिकेट प्रेम और समर्पण की झलक दिखता है. जब से जय शाह ICC के चेयरमैन बने हैं तब से लोगों को ये जानने की बहुत इक्छा हो रही है कि उनकी नेट वर्थ कितनी है? तो चलिए इस आर्टिकल में जय शाह की नेट वर्थ और उनकी सम्पतियों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

जय शाह की संपत्ति और आय के स्रोत

जय शाह की संपत्ति और उनके आय के स्रोत हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं. Times Now के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 124 करोड़ रुपये है. उनकी आय केवल क्रिकेट से नहीं है, बल्कि व्यापारिक निवेश से भी है. उनकी आय के स्रोतों के बारे में जानने के लिए लोग हमेशा से उत्सुक रहे हैं, क्योंकि यह एक रहस्य की तरह है.

जय शाह के पास कुसुम फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 60 प्रतिशत शेयर हैं, जो उनकी आय का एक प्रमुख स्रोत है. इस कंपनी के साथ-साथ प्रदीपभाई कांतिलाल शाह भी कंपनी के निदेशक हैं. इसके अलावा, जय शाह ने टेम्पल एंटरप्राइज नामक कंपनी में भी निदेशक का पद संभाला था.

BCCI और ICC से आय

BCCI के साथ जय शाह की आय एक निश्चित राशि नहीं है. उदाहरण के लिए, किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बैठक या दौरे पर जाने के लिए उन्हें 84 हजार डॉलर यानी लगभग 70.5 लाख रुपये का भत्ता मिलता है. वहीं, भारत में किसी बैठक या दौरे के लिए उन्हें 40 हजार रुपये का भत्ता मिलता है.

जय शाह का ICC में भी वेतन एक निश्चित राशि पर आधारित नहीं है. ICC के कार्यों के दौरान उन्हें बैठकों और काम के लिए बाहर जाने पर भत्ते दिए जाएंगे, जिसमें हवाई जहाज की बिजनेस क्लास सीटें भी शामिल हैं.

भारत के लिए गर्व का विषय

जय शाह का ICC के अध्यक्ष पद पर चयन भारत के लिए एक गर्व का विषय है. इससे भारतीय क्रिकेट का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव और भी बढ़ेगा. जय शाह की नेतृत्व क्षमता और उनके अनुभव के कारण भारतीय क्रिकेट को और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने की उम्मीद है.

Recent News