टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कानपूर के मैदान पर भारतीय टीम ने शानदार तरीके से जीता. इस जीत के बाद पूरी दुनिया टीम इंडिया की तारीफ कर रही है. भारतीय टीम के साथ टीम के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी की वाहवाही कर रही है लेकिन इसके विपरीत पडोसी मुल्क पाकिस्तान के कप्तान के साथ ऐसा कुछ हुआ जिससे उनकी इंटरनेशनल बेजत्ती हो गयी.
दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शान मसूद को इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेस को दौरान एक रिपोर्टर के सवाल से सभी के सामने अपमानित होना पड़ गया. रिपोर्टर ने शान मसूद से ऐसा कुछ पूछ लिया जिसके बाद पूरी दुनिया के सामने उनकी थू-थू हो गयी. हालांकि इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उस पत्रकार को चेतावनी देते हुए फटकार लगाई है. लेकिन जो होना था वो दुनिया के सामने हो चूका.
आपको बता दें, बांग्लादेश के हाथों घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के क्रिकेटर्स से देश के क्रिकेट फैंस समेत मीडिया काफी ज्यादा नाराज है. अब पाकिस्तान की टीम 7 अक्टूबर से अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने की तैयारी में है. इसी टेस्ट सीरीज से पहले पाक कप्तान का एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुआ, जिसमे एक पत्रकार ने शान मसूद के स्वाभिमान पर ठेस पहुंचाने वाला सवाल पूछ लिया. इस सवाल के तुरंत बाद पाकिस्तान बोर्ड की ओर से उन्हें चेतावनी दी गई.
शान मसूद से एक उस पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा, 'आप में खुद्दारी नहीं है क्या, अगर आप खुद प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और टीम लगातार हार रही है तो, क्या आपको नहीं लगता कि आपको खुद ही अपने पद से हट जाना चाहिए'. इसके बाद पाक बोर्ड के मीडिया निदेशक समी उल हसन ने स्थिति संभाल ली. हालांकि इस सवाल का जवाब देते हुए पाक कप्तान ने कहा, 'जब तक बोर्ड उन्हें कप्तान बनाए रखेगा, वह तब तक पद पर बने रहने को तैयार हैं'.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मीडिया डायरेक्टर ने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा, 'पाकिस्तान के कप्तान यहां बैठे हैं. आपको सवाल पूछना चाहिए लेकिन सम्मानपूर्वक. आपने जिस तरह से सवाल पूछा वह सही नहीं था. इसके बाद मसूद ने उस सवाल का जवाब छोड़ दिया और अगले सवाल पर चले गए. अब सोशल मीडिया पर इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.