मैदान के बाहर बैठकर भी चहल ने किया बोल्ड! पास बैठी लड़की की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान!

Abhishek Shandilya 10 Mar 2025 09:33: PM 3 Mins
मैदान के बाहर बैठकर भी चहल ने किया बोल्ड! पास बैठी लड़की की सच्चाई जानकर हर कोई हैरान!

नई दिल्ली: कहते हैं दुनिया में जिसके पास ज्यादा गम हैं वो ज्यादा हंसता है. चहल भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम, जो मैदान हो या फिर ड्रेसिंग रूम, यहां तक कि जब पीएम मिलते हैं तो चहल से मज़ाक करना नहीं भूलते हैं, लेकिन ज़िंदगी वैसी नहीं होती है, जैसी दिखती है, हार्दिक पांड्या के बाद चहल का तलाक हो गया, धनश्री ने चहल का साथ तब छोड़ा जब उनका दौर बुरा चल रहा था! हालांकि नेक बंदे का वक्त जल्दी बदल जाता है! भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले में कैमरामैन ने चहल के साथ बैठी लड़की पर फोकस किया तो मैदान में हर कोई हैरान रह गया? तो सवाल हैं ये हैं कौन? और चहल के साथ इनका रिश्ता क्या है? हमनें सोशल मीडिया के हर दावे को खंगाला.

एक एक फ्रेम तलाशने की कोशिश की. अगले तीन मिनट की रिपोर्ट में आपको कई ऐसी जानकारी देंगे जो आपको एक जगह नहीं मिलेगी! सबसे पहले सवाल क्या ये पहली मुलाकात थी? हमने इंटरनेट पर रिवर्स की वर्ड के साथ खोजा तो 25 दिसंबर यानि क्रिसमस डे के दिन की एक तस्वीर मिली, जिसमें चहल, तीन दोस्त और उनके साथ ये खूबसूरत RJ वहां भी बैठी हैं, हालांकि तब चहल का तलाक़ नहीं हुआ था! इनका रिश्ता बॉलीवुड के भाईजान सलमान ख़ान के साथ भी है, आमिर के साथ इनकी तस्वीर आपको हैरान कर देगी!

बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ इनकी तस्वीरें हैं! इंटरनेट पर इनका धर्म खोजा रहा हैं, दावा किया जा रहा हैं कि महवश इस्लाम धर्म से हैं, और इनकी इस तस्वीर को देख मौलाना भड़क सकते हैं...चहल के साथ इनकी दोस्ती पिछले साल शुरू हुई थी...सूत्र कहते हैं कि उनकी मुलाकात एक पार्टी में हुई थी, उस पार्टी में कई दिग्गज मौजूद थे...चहल हमेशा मज़ाक करते देखे जाते हैं और महवश का प्रोफेशन ही मज़ाक करना है, क्योंकि वो रेडियो में काम करते हुए प्रैंक कॉल करती हैं, इनकी लाइफ़स्टाइल लग्जरी है!

  • मैडम का पूरा नाम हैं महवश अमु, ये फेमस रेडियो जॉकी हैं, दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है
  • महवश ने साल 2019 से 2021 तक रेडियो मिर्ची में काम किया, वहां प्रैंक कॉल्स कर दर्शकों को हंसाती थी!
  • इंस्टाग्राम पर इनके पोस्ट में घुसकर चहल के फैंस भाभी लिखना शुरू कर चुके है, 1.6 मीलियन फॉलोवर्स हैं.
  • Wandering Souls और the Bleeding Hearts नाम की दो किताब भी लिख चुकी हैं, फिल्में तक ऑफर हुई!

नेटफ्लिक्स सीरीज़ के लिए ऑफर मिला था लेकिन महवश ने ठुकराया, ये सामाजिक मुद्दों के लिए लोकप्रिय हैं. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 अक्टूबर 1996 में उनका जन्म हुआ, यानि अभी महवश की उम्र सिर्फ 28 साल है! रिपोर्ट्स बताती हैं कि महवश सिंगल हैं, उनकी मां एक महिलाओं की डॉक्टर हैं, घर में शादी की बात शुरू हो चुकी है.

आमिर ख़ान के साथ उनकी मुलाकात हो चुकी है, उनके अच्छे रिश्ते शाहरूख ख़ान के साथ भी है! बॉलिवुड में महवश का जलवा बरकार है! बिग बॉस 14 से ऑफर आया था. लेकिन वो गई नहीं थी. भारतीय क्रिकेटर्स की ज़िंदगी में जब जब उदासी आती हैं, एक लड़की आती हैं और किस्मत बदल जाती है, दिनेश कार्तिक की कहानी मिसाल है, जब उनका तलाक हुआ तो उनका करियर लगभग ख़त्म हो गया था. लेकिन जैसे ही दूसरी शादी की बात शुरू हुई सारे सितारे लौट आए! तो क्या धनश्री से तलाक के बाद चहल नई शादी करने वाले हैं?

महवश की ज़िंदगी लग्जरी हैं, इनके घर और इनके बेडरूम की तस्वीरें पिछले कई घण्टे से वायरल हो रही हैं, उनकी लग्जरी ज़िंदगी को देख, लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आख़िर इनकी मुलाकात चहल के साथ कैसे हुई? हालांकि दोनों शादी करेंगे या सिर्फ एक मुलाकात और दोस्ती ही है? इस सवाल का जवाब अभी ढूंढा जा रहा है? चहल से भी पूछा जा रहा है? लेकिन अभी तक कोई ठोस जवाब नहीं मिला है? लेकिन सोशल मीडिया पर चहल को सलाह देने वालों की संख्या लाखों में हैं चहल और महवश की शादी का सपना संजोने लगे हैं!

champions trophy champions trophy 2025 icc champions trophy yuzi chahal spotted with a girl yuzvendra chahal with mystery girl

Recent News