टीम इंडिया पर भड़के मोहम्मद कैफ! अय्यर के लिए सुनाई खरी-खोटी!

Rahul Jadaun 08 Feb 2025 05:46: PM 1 Mins
टीम इंडिया पर भड़के मोहम्मद कैफ! अय्यर के लिए सुनाई खरी-खोटी!

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ भारतीय टीम पर काफी नराज नजर आ रहे हैं. जिसकी वजह हैं श्रेयस अय्यर. दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अय्यर का खेलना तय नहीं था. खुद अय्यर ने बताया था कि मुझे नहीं लगा था कि मैं प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हूंगा, इसीलिए में मुकाबले से पिछली रात आराम से मूवी देख रहा था, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि कल आप खेल सकते हैं, जिसके बाद में सोने चला गया.

इसी बयान की वजह से कैफ भारतीय टीम पर खफा हो रहे हैं... कैफ ने टीम मेनेजमैंट के फैसले पर हैरानी जाताते हुए कहा है कि इतनी ज्यादती कैसे की जा सकती है? जिस खिलाड़ी ने 2023 में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया था, आप उसे कैसे ड्रॉप कर सकते हैं? सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही एक वीडियो में मोहम्मद कैफ कहते हैं कि ‘श्रेयस अय्यर मुकाबले में नहीं खेल रहा था, फोन आया कि विराट इंजर्ड हैं, अगर फिट नहीं होंगे तो आप प्लेइंग इलेवन मे खेलेंगे, मुझे लगता है कि इतनी ज्यादती कैसे की जा सकती है? जो खिलाड़ी वर्ल्ड कप में टीम को फाइलन तक लेकर गया, उसकी जगह नंबर 4 पर नहीं बनती है. मं यकीन नहीं कर पा रहा हूं. सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर का शतक ना आता, जो 150 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाया गया था. तो इंडिया मुकाबला हार सकती थी, इस मैच में अय्यर ने 8 छक्के जड़े थे’.

इस दौरान मोहम्मद कैफ ने कहा कि अगर शमी 7 विकेट ना लेते को प्लेयर ऑफ द मैच भी अय्यर को ही मिलता, क्योंकि बेशक विराट कोहली ने भी शतक लगाया था, लेकिन इंपैक्टफुल पारी अय्यर की थी. अगर इसके बाद भी अय्यर की जगह टीम में फिक्स नहीं है तो मुझे ये ठीक नहीं लगता.

बता दें कि पहले मुकाबले में विराट कोहली के फिट ना होने की वजह से श्रेयस अय्यर भारतीय टीम में खेले थे. जहां उन्होंने 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 59 रन की शानदार पारी खेली थी. नागपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी, शुभमन गिल को 87 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ दे मैच चुना गया था. इसी जीत के साथ तीन वनडे की सीरीज में भारतीय टीम इंग्लैंड पर 0-1 की बढ़त बना चुकी है.

Indian Cricket Team Mohammad Kaif Shreyas Iyer Rohit Sharma

Recent News