बर्मिंघम: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की है. रविवार को एजबेस्टन स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी. भारतीय स्पिनर्स ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पूरी तरह घुटनों पर ला दिया. भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 170/6 रन बनाए जवाब में पाकिस्तान की टीम 17 ओवर खेलकर ऑलआउट हो गई.
मैच का हीरो कौन?
दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट लिए. यह उनके करियर का दूसरा टी20ई था. साथ ही महिला टी20ई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं. स्मृति मंधाना का ने 68 रन (44 गेंद), जिसमें शानदार फिफ्टी लगाई. उन्होंने भारत की पारी को संभाला और 91 रनों की अहम साझेदारी की. रिचा घोष ने आखिरी ओवरों में 17 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की, लेकिन मध्य ओवरों में थोड़ा रुकावट आई. स्मृति-हरमनप्रीत की जोड़ी ने संभाला, फिर रिचा घोष ने डेथ ओवरों में तूफान ला दिया. चेज में पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी रही (पावरप्ले में 51 रन), लेकिन दीप्ति शर्मा, श्री चरानी और शफाली वर्मा की स्पिन त्रयी ने पाकिस्तान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. मुनीबा अली (41 रन) के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका.
महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शक (18,814) थे. दीप्ति का यह प्रदर्शन भारतीय गेंदबाजों के बीच सर्वश्रेष्ठ में शुमार हो गया है. भारत अब अपना अगला मैच 17 जून को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा. इस जीत से टीम का नेट रन रेट भी मजबूत हुआ है.