...ये तस्वीरें हैं यूपी के फतेहपुर की, जहां सख्त सुरक्षा व्यवस्था नजर आ रही है, क्योंकि हिंदू संगठन के लोग न सिर्फ एक मकबरे के अंदर जाना चाहते हैं, बल्कि इनकी मांग है इसे हटाया जाए. मकबरे की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग भी लगाई थी, लेकिन वो बैरिकेडिंग भीड़ के आगे काफी कम नजर आ रही है.
सैकड़ों की संख्या में लोग मकबरे में जाने की कोशिश करते नजर आए, हिंदू संगठन का दावा है मकबरे के अंदर फूल और त्रिशूल के निशान हैं, हालांकि डीएम रविन्द्र सिंह का दावा है फिलहाल हमने सबको समझा-बुझा लिया है. दरअसल उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नबाव अब्दुल समद के मकबरे को लेकर पूरी कहानी शुरू हुई, जो करीब 200 साल पुराना बताया जा रहा है, रेडईया मोहल्ला जहां ये मकबरा है.
वहां की महिलाओं का दावा है मंदिर में जंजीरें लटक रही हैं, जो इसके मंदिर होने का सबूत है, यहां पहले मंदिर था, बाद में इसे मकबरे में बदल दिया गया, हालांकि मुस्लिम पक्ष का दावा है यहां काफी पहले से ही मकबरा था. ये सब सांप्रादायिक माहौल बिगाड़ने के लिए किया जा रहा है.