एक और कातिल बीवी! जयपुर में हुआ मेरठ जैसा कांड, प्रेमी के साथ बाइक पर पति की बॉडी लेकर घूमती रही पत्नी

Amanat Ansari 20 Mar 2025 06:39: PM 1 Mins
एक और कातिल बीवी! जयपुर में हुआ मेरठ जैसा कांड, प्रेमी के साथ बाइक पर पति की बॉडी लेकर घूमती रही पत्नी

Wife murdered husband in jaipur: मेरठ के बाद अब जयपुर में एक कलयुगी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को छुपाने के लिए भी खतरनाक कदम उठाया. इतना ही नहीं कातिल पत्नी (Murderer wife) प्रेमी की बाइक के पीछे बैठकर और लाश को बीच में रखकर शहर में घूमती रही, लेकिन किसी को कानों कान खबर तक नहीं होने दी. फिर सुनसान इलाके में जाकर उसमें आग लगा दी. पुलिस आरोपी पत्नी गोपाली (Gopali) और उसके प्रेमी दीनदयाल (Deendayal) को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

पूरा मामला जयपुर के मुहाना इलाके का है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि यहां गोपाली नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति धन्नालाल सैनी की हत्या कर दी. और शव को छिपाने के लिए दृश्यम फिल्म जैसा जुगाड़ अपनाया, लेकिन कानून के लंबे हाथों से बच नहीं पाई. पुलिस ने बताया कि बीते 16 मार्च को जयपुर साउथ के मुहाना इलाके के पास धन्नालाल की हत्या कर दी गई थी.

पूछताछ के दौरान गोपाली ने अपने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली. आरोपी पत्नी ने ही पुलिस को बताया कि इस हत्या में उसका प्रेमी दीनदयाल भी उसके साथ था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि पूरा मामला अवैध संबंध का है. उन्होंने बताया कि 43 वर्षीय गोपाली 30 वर्षीय दीनदयाल की दुकान पर काम करती थी.

इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ गई और मामला अवैध संबंध तक पहुंच गया. इस बात की जानकारी उसके पति धन्नालाल को लग गई तो उन्होंने आपत्ति जताई. जिसके बाद गोपाली ने प्रेमी के साथ मिलकर धन्नालाल को रास्ते से हटान की योजना बनाई. इसी बीच 15 मार्च को धन्नालाल दीनदयाल की दुकान पर पहुंचा, जहां दोनों में कहासुनी हुई. अगले ही दिन दोनों ने मिलकर धन्नालाल की हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बोरा में भरकर सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया गया. इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई और जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उन्हें अधजली हालत में लाश मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो परत दर परत मामले का खुलासा हो पाया. घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसमें दीनदयाल बाइक चला रहा है और गोपली बोरे में लाश लेकर पीछे बैठी हुई है.

Jaipur wife wife husband murder Jaipur news Jaipur crime

Recent News